न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलमावा हमला : पाकिस्तान के साथ भारत के खेलने पर विराट कोहली का दो टूक जवाब...

पुलमावा में शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि भारत के पाकिस्तान के साथ मैच खेलने का जो भी फैसला सरकार और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा लिया जाएगा हमें मंजूर होगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Feb 2019 1:29:31

पुलमावा हमला : पाकिस्तान के साथ भारत के खेलने पर विराट कोहली का दो टूक जवाब...

पुलमावा में शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि भारत के पाकिस्तान के साथ मैच खेलने का जो भी फैसला सरकार और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा लिया जाएगा हमें मंजूर होगा। रविवर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह बात कही।

भारतीय कप्तान ने कहा, 'पुलवामा हमले की घटना दुखद थी। दुख की इस घड़ी में हम देश के साथ हैं। हमले में मारे गए शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी और टीम की संवेदनाएं हैं। इस संबंध में (पाकिस्तान के साथ खेलने) सरकार और बोर्ड जो भी फैसला लेंगे, हमें स्वीकार होगा।'

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर मांग कर रहे हैं कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना बंद कर देना चाहिए। कई खिलाड़ी हालांकि विरोधी देश के साथ खेलने के समर्थक हैं। इसी बीच विराट कोहली का कहना है कि हम देश और बीसीसीआई के साथ खड़े हैं। सरकार और बोर्ड जो भी निर्णय लेते हैं, हम उसका सम्मान करेंगे।

कोहली के अलावा कोच रवि शास्त्री ने भी भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर शुक्रवार को अपने रुख साफ किया था। मिरर नाउ से बात करते हुए शास्त्री से जब ये पूछा गया कि क्या अगर आईसीसी पाकिस्तान को विश्वकप से बाहर नहीं करता है तो क्या भारत विश्वकप में खेलेगा?

इस पर उन्होंने कहा, 'इस बारे में सब कुछ पूरी तरह बीसीसीआई और भारत सरकार पर निर्भर करता है। क्या हो रहा है उन्हें इस बारे में पूरी और सटीक जानकारी है और वो अंतिम निर्णय लेंगे। हमारे लिए इस बारे में निर्णय लेना बेहद आसान है हम वही करेंगे जैसा हमसे करने को सरकार कहेगी।'

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर अपनी विस्फोटकों से लदी एसयूवी सीआरपीएफ की बस से टकरा दी और उसमें विस्फोट कर दिया।

इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) ने ली थी।यह साल 1989 में जम्मू एवं कश्मीर में अलगाववादी अभियान शुरू होने के बाद एक दिन में सुरक्षा बलों पर किया गया सबसे बड़ा हमला था।

हरभजन सिंह, सौरव गांगुली और और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों ने जहां पाकिस्तान के पूर्ण बहिष्कार की मांग की है। वहीं, गावस्कर ने गुरुवार को कहा था कि अगर भारत अगर 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला करता है तो यह उसकी हार होगी। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘‘भारत ने विश्व कप में हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। अब फिर से उन्हें हराने का समय है। मैं निजी तौर पर उन्हें दो अंक देना पसंद नहीं करूंगा क्योंकि इससे टूर्नामेंट में उन्हें मदद मिलेगी।'' उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मेरे लिये भारत सर्वोपरि है और मेरा देश जो भी फैसला करेगा मैं तहेदिल से उसका समर्थन करूंगा।’’ शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट को संचालित करने वाली प्रशासकों की समिति ने कोई फैसला नहीं करने का निर्णय किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत