न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PAK आर्मी चीफ बाजवा ने किया सरहदी क्षेत्र का दौरा, अपने सैनिकों को तैयार रहने के लिए कहा

पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्‍तान में तनावपूर्ण रिश्‍तों के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को पीओके में नियंत्रण रेखा (LoC) का दौरा किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Feb 2019 12:16:27

PAK आर्मी चीफ बाजवा ने किया सरहदी क्षेत्र का दौरा, अपने सैनिकों को तैयार रहने के लिए कहा

पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्‍तान में तनावपूर्ण रिश्‍तों के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को पीओके में नियंत्रण रेखा (LoC) का दौरा किया और उन्होंने सैनिकों से किसी भी घटना का सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा। साथ ही उन्‍होंने कहा कि किसी भी सैन्‍य कार्रवाई को हमारे सैनिकों से उचित जवाब मिलेगा। पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद एलओसी पर सेना प्रमुख की यह पहली यात्रा थी।

पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की वेबसाइट में प्रकाशित खबर के अनुसार, जनरल बाजवा ने शुक्रवार को भारत से जुड़े अपने सरहदी क्षेत्र की समीक्षा की। इसके पीछे उनका मकसद अपने सेना को यह निर्देश देना था कि वह किसी भी सैन्‍य कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार रहें।

जनरल कमर बाजवा ने एलओसी पर तैनात पाकिस्तानी सैनिकों के साथ बातचीत की और उन्हें संबोधित भी किया। उन्होंने सैनिकों से कहा, 'पाकिस्तान एक शांतिप्रिय देश है और यह भयभीत या मजबूर नहीं होगा। किसी भी आक्रामकता या दुस्साहस का भुगतान उसी तरीके से दिया जाएगा।' इससे अलावा पाकिस्तानी सेना ने कहा कि अगर भारत कोई भी आक्रामक सैन्य कदम उठाता है तो उसका अप्रत्याशित जवाब दिया जाएगा। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा, 'हम युद्ध की तैयारी नहीं कर रहे हैं। यह आप (भारत) हैं जो युद्ध की धमकी दे रहे हैं। हम युद्ध शुरू करने की तैयारी नहीं कर रहे हैं, लेकिन हमें आपकी तरफ से युद्ध के खतरों का जवाब देने का अधिकार है।' उन्होंने कहा, 'हम अतीत की सेना नहीं हैं, हम एक कठोर सेना हैं। हमने एक अदृश्य दुश्मन के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और जीत हासिल की।'

दरअसल, गुरुवार को ही पाकिस्‍तान की राष्‍ट्रीय सुरक्षा कमेटी ने अपने सुरक्षाबलों को इसके लिए अधिकृत किया है कि वह भारत की तरफ से होने वाली किसी भी सैन्‍य कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। शीर्ष कमांडर की यात्रा ने सेना की उच्चतम स्तर की तैयारियों का संकेत दिया। पिछले सप्‍ताह ही कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में भारतीय सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्‍तान में यह डर पैदा हो गया है कि भारत, पाकिस्‍तान पर बड़ी कार्रवाई कर सकता है।

चिरिकोट और बस्तर सेक्टरों में मोर्चे पर तैनात सैनिकों से बात करते हुए जनरल बाजवा ने कहा कि पाकिस्‍तान शांति चाहने वाला मुल्‍क है, लेकिन हम भयभीत या मजबूर नहीं होंगे। किसी भी आक्रामकता या दुस्साहस का उसी लहजे में वापस जवाब दिया जाएगा।

बता दे, 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने ली थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी कहा था कि अगर भारत कोई भी कार्रवाई करता है तो हम जवाब देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत