न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा हमला : BCCI को केंद्र सरकार का निर्देश, वर्ल्‍डकप-2019 में पाकिस्तान के साथ न खेलें मैच

भारत सरकार ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को पाकिस्‍तान के खिलाफ वर्ल्‍डकप-2019 का मैच नहीं खेलने के निर्देश दिए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Feb 2019 2:18:32

पुलवामा हमला : BCCI को केंद्र सरकार का निर्देश, वर्ल्‍डकप-2019 में पाकिस्तान के साथ न खेलें मैच

भारत सरकार ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को पाकिस्‍तान के खिलाफ वर्ल्‍डकप-2019 का मैच नहीं खेलने के निर्देश दिए हैं। NDTV की खबर के अनुसार सरकार ने बीसीसीआई से कहा है कि भारतीय टीम को वर्ल्‍डकप-2019 के अंतर्गत पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहिए। यह मैच 16 जून को खेला जाना था। केंद्र सरकार के इस फैसले को पाकिस्‍तान के खिलाफ दबाव बनाने के लिहाज से बड़ा कदम माना जा रहा है। वैसे, भारत के इस राउंड रॉबिन मैच का बहिष्‍कार करने की स्थिति में आईसीसी और विज्ञापन कंपनियों को काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। सरकार का बीसीसीआई से संबद्ध कमेटी ऑफ एडमिनिस्‍ट्रेटर्स (COA)को संदेश है, 'पाकिस्‍तान के खिलाफ मत खेलिए।'

सरकार चाहती हैं कि दोनों टीमों (भारत और पाकिस्‍तान) के नॉकआउट दौर में पहुंचने की स्थिति में भी भारत को पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहिए। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को वर्ल्‍डकप का राउंड रॉबिन मैच खेलना है। भारत के पाकिस्‍तान के खिलाफ इस मैच का बहिष्‍कार करने की स्थिति में पाकिस्‍तान को मैच में विजयी घोषित कर दिया जाएगा। पाकिस्‍तानी टीम को मैच में जीता हुआ मानकर दो अंक अवार्ड कर दिए जाएंगे।

बता दे कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए हैं। पाकिस्‍तान स्थित आतंकी संगठन जैशे मोहम्‍मद ने पुलवामा हमले की जिम्‍मेदारी ली है। भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने से पाकिस्‍तान बाज नहीं आ रहा था। ऐसे में सौरव गांगुली और हरभजन सिंह जैसे शीर्ष भारतीय क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के खिलाफ राउंड रॉबिन मुकाबले के बहिष्कार की मांग की थी।

pulwama terror attack,cricket,cricket match india vs pakistan,government,bcci,india,pakistan,saurav ganguly,harbhajan singh,sunil gavaskar,news,hindi news

क्रिकेट ही नहीं, सभी खेलों के रिश्‍ते खत्‍म कर लेने चाहिए

गांगुली ने कहा था, ‘यह 10 टीमों का वर्ल्‍डकप है और हर टीम, दूसरी टीम के साथ खेलेगी। मुझे लगता है कि अगर भारत वर्ल्‍डकप में एक मैच नहीं खेलता है तो यह कोई बहुत ज्‍यादा असर नहीं डालेगा।'

यही नहीं, गांगुली ने कहा कहा था कि भारत को पाकिस्‍तान के साथ केवल क्रिकेट ही नहीं, सभी खेलों के रिश्‍ते खत्‍म कर लेने चाहिए।

pulwama terror attack,cricket,cricket match india vs pakistan,government,bcci,india,pakistan,saurav ganguly,harbhajan singh,sunil gavaskar,news,hindi news

ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी कहा था कि भारत अगर पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच को गंवा भी देता है, तो भी वह इतना मजबूत है कि भारत वर्ल्ड कप जीत सकता है।

pulwama terror attack,cricket,cricket match india vs pakistan,government,bcci,india,pakistan,saurav ganguly,harbhajan singh,sunil gavaskar,news,hindi news

हालांकि बहिष्‍कार के मामले में सुनील गावस्‍कर की राय गांगुली और हरभजन से अलग थी। गावस्कर ने कहा था, ‘भारत अगर वर्ल्‍डकप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला करता है तो कौन जीतेगा? और मैं सेमीफाइनल और फाइनल की बात ही नहीं कर रहा। कौन जीतेगा? पाकिस्तान जीतेगा क्योंकि उसे दो अंक मिलेंगे।' उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने अब तक वर्ल्‍डकप में हर बार पाकिस्तान को हराया है इसलिए हम असल में दो अंक गंवा रहे हैं जबकि पाकिस्तान को हराकर हम सुनिश्चित कर सकते हैं कि वे वर्ल्‍डकप में आगे नहीं बढ़ पाएं।' हालांकि गावस्‍कर ने इसके साथ में यह भी कहा था कि ‘मैं देश के साथ हूं, सरकार जो भी फैसला करेगी, मैं पूरी तरह से इसके साथ हूं। अगर देश चाहता है कि हमें पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए तो मैं उनके साथ हूं।'

pulwama terror attack,cricket,cricket match india vs pakistan,government,bcci,india,pakistan,saurav ganguly,harbhajan singh,sunil gavaskar,news,hindi news

वही वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर का कहना है कि मैच नहीं खेलना सरेंडर करने से भी बुरा होगा। उन्होंने लिखा कि यह बिना लड़े ही हार जाने जैसा होगा। पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने की वकालत करते हुए उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान हुए मैच का हवाला दिया है। उन्होंने कहा है-1999 में कारगिल युद्ध के दौरान भी भारत ने विश्व कप में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेला और जीता भी था। इस बार पाकिस्तान से मैच न खेलने से सिर्फ दो प्वॉइंट का नुकसान नहीं होगा, बल्कि यह सरेंडर करने से भी बुरा और बिना लड़े हार जाने जैसे होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत