न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा हमला: कांग्रेस पर BJP का पलटवार - जब पूरी दुनिया साथ है तब आप सवाल उठा रहे हो, PM मोदी की अगुवाई में देश न झुकेगा, न रुकेगा

कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर BJP ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ सवाल पूछना जानती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Feb 2019 6:35:06

पुलवामा हमला: कांग्रेस पर BJP का पलटवार - जब पूरी दुनिया साथ है तब आप सवाल उठा रहे हो, PM मोदी की अगुवाई में देश न झुकेगा, न रुकेगा

पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। गुरुवार को कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी(PM Modi) पर हमला बोलते हुए कहा कि पुलवामा हमले (Pulwama Terror Attack ) के बाद पूरा देश जब गम में डूबा था और शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा था उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जिम कॉर्बेट पार्क (Jim Corbett National Park ) में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने जवानों की शहादत पर राष्ट्रीय शोक की घोषणा न होने पर भी मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा नहीं की। ताकि सरकारी खर्च पर होने वालीं राजनीतिक सभाएं रुक न जाएं। जब शहीदों के शव एयरपोर्ट पर थे, तब झांसी के कार्यक्रम से प्रधानमंत्री मोदी एक घंटा देरी से आए। फिर पहले अपने घर गए सीधे एयरपोर्ट नहीं। पीएम मोदी के मंत्री शहीदों के शव के साथ सेल्फी ले रहे हैं।

कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर BJP ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ सवाल पूछना जानती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता देश के आर्मी चीफ पर घटिया इलजाम लगाते हैं, राहुल गांधी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं, लेकिन लंदन में अपने नेता द्वारा देश की चुनाव प्रक्रिया को गलत बताने पर सवाल नहीं उठाते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच और हमारी सोच में बुनियादी अंतर है। हम सभी मंत्री, वीर शहीदों के अंतिम संस्कार में पहुंचे, लेकिन हमारा मानना है कि देश रुकना नहीं चाहिए और विकास कार्य लगातार चलते रहने चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस से कहना चाहूंगा की कृप्या सेना का मनोबल तोड़ने का काम न करें। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भाव अलग-अलग होंगे, लेकिन इमरान खान और कांग्रेस के प्रवक्ताओं के स्वर एक ही हैं। आज पाकिस्तान में खुशियां मनाई जा रही होंगी कि जो बात इमरान खान ने की, वही हमारे यहां का मुख्य विपक्षी दल कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पांच दिन सरकार, रक्षा बल और देश के साथ खड़ा होने का दिखावा करने के बाद आज कांग्रेस ने असली चेहरा दिखा दिया। सारी दुनिया आज भारत के साथ खड़ी है। जब सेना का साहस मज़बूत है तब कांग्रेस सवाल उठा रही है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पुलवामा हमले को लेकर कांग्रेस ने केवल पांच दिन सरकार के साथ खड़े होने का दिखावा करके आज अपना सही चेहरा सामने रखा। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेना का मनोबल न तोड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत