न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए भारत सभी कूटनीतिक का इस्तेमाल करेगा : अरुण जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने शुकवार को कहा कि जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा जिले (Pulwama) में हुए आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए भारत सभी कूटनीतिक का इस्तेमाल करेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Feb 2019 7:52:16

पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए भारत सभी कूटनीतिक का इस्तेमाल करेगा : अरुण जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने शुकवार को कहा कि जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा जिले (Pulwama) में हुए आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए भारत सभी कूटनीतिक का इस्तेमाल करेगा।
‘दुष्ट देश’
जेटली ने पाकिस्तान को ‘दुष्ट देश’ करार देते हुए कहा कि यह हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है, जबकि दोषियों ने स्वयं हमले की जिम्मेदारी ली है और वे इसका श्रेय ले रहे हैं।

'आपके अपने देश में बैठा एक व्यक्ति हमले की जिम्मेदारी ले रहा है'

जेटली ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषण का हवाला देते हुए कहा कि ‘(पाक) सरकार के मुखिया कहते हैं हमें कार्रवाई करने योग्य साक्ष्य दीजिए। आपको कार्रवाई योग्य साक्ष्य की जरूरत तब पड़ती जब इस अपराध को अंजाम देने वाले की कोई जानकारी नहीं होती, लेकिन आपके अपने देश में बैठा एक व्यक्ति इस हमले की जिम्मेदारी ले रहा है।’

उन्होंने कहा,‘इसलिए जब इसमें स्वीकारोक्ति है...आपके पास आपके अपने देश के लोग बैठे हैं और अपराध को स्वीकार कर रहे हैं तथा कह रहे हैं कि हां, हमने इसे अंजाम दिया है और इसका श्रेय ले रहे हैं ।’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी नेतृत्व इस मसले पर बाघ की सवारी कर रहा है और बाघ अपने सवार को कभी नहीं छोड़ता है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को एक आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे।

'भारत आज बहुत अधिक गुस्से में है'

जेटली ने कहा,‘भारत आज बहुत अधिक गुस्से में है।’ उन्होंने कहा कि‘अपने जीवनकाल में, हमने लड़ाईयां देखी हैं, हमने मानवीय आपदाएं देखी हैं, हमने आतंकवादियों द्वारा प्रधानमंत्रियों की हत्यायें होते देखी हैं । लेकिन जिस तरह का गुस्सा दिख रहा है (पहले के मौकों पर भी) वह इस समय अप्रत्याशित है ।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि भारत अपने सभी संसाधनों का इस्तेमाल करेगा, चाहे वे राजनयिक हों या अन्य।

'यह लड़ाई निर्णायक रूप से हमारे द्वारा जीती जाए'

वित्त मंत्री ने कहा, ‘इसलिए, हमें इस तरीके से कार्य करना होगा कि यह लड़ाई निर्णायक रूप से हमारे द्वारा जीती जाए क्योंकि पाकिस्तान एक दुष्ट राज्य के रूप में हमारे पड़ोस में अपनी पारंपरिक भूमिका छोड़ने को तैयार नहीं है ।’

'यह एक हफ्ते की लड़ाई नहीं है'

वैश्विक व्यापार सम्मेलन में बोलते हुए जेटली ने कहा, ‘यह एक हफ्ते की लड़ाई नहीं है । इसे विभिन्न रूपों में लड़ा जाना चाहिए ।’ भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के बारे में बातचीत करते हुए जेटली ने कहा कि अभी माहौल शत्रुतापूर्ण है और इसलिए देश को उनके साथ दोस्ताना या प्रतिस्पर्धी मैच खेलते नहीं देखा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘(इस मुद्दे पर)हम लोगों की भावनायें समझ सकते हैं ।’

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत