न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कौन था पुलवामा एनकाउंटर में मारा गया आतंकी अब्दुल रशीद गाजी!

पुलवामा के पिंगलाना में 18 घंटे तक आतंकियों के खिलाफ चले ऑपरेशन में तीन आतंकियों को ढेर किया गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Feb 2019 10:28:46

कौन था पुलवामा एनकाउंटर में मारा गया आतंकी अब्दुल रशीद गाजी!

पुलवामा (Pulwama) के पिंगलाना में 18 घंटे तक आतंकियों के खिलाफ चले ऑपरेशन में तीन आतंकियों को ढेर किया गया। इस मुठभेड़ में एक मेजर समेत सेना के पांच जवान शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में एक आम नागरिक की भी मौत हो गई। यह मुठभेड़ उस जगह से कुछ ही दूरी पर हुई , जहां तीन दिन पहले 14 फरवरी को सीआरपीएफ की एक बस पर आत्मघाती हमला हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के पिंगलान इलाके में हुई मुठभेड़ में एक आम नागरिक की भी मौत हो गई।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले के स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर एक इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने रात में इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में जो जवान शहीद हुए हैं वह 55 राष्ट्रीय राइफल के हैं। शहीद होने वालों में मेजर वीएस ढौंडियाल, हवलदार श्योराम, सिपाही अजय कुमार और सिपाही हरि सिंह शामिल हैं। इस मुठभेड़ में मारे गए जैश आतंकवादियों में 14 फरवरी को सीआरपीएफ काफिले पर हुए आत्मघाती हमले से जुड़ा भी एक आतंकवादी शामिल था। जो इस आतंकी समूह का पाकिस्तानी कमांडर था। मारे एक आतंकी की पहचान पुलवामा कार अटैक के मास्टरमाइंड कामरान गाजी के रूप में हुई है। दूसरा आतंकी हिलाल अहमद स्थानीय नागरिक था, जो जैश से जुड़ा हुआ था। वहीं तीसरे आतंकी की पहचान अब्दुल रशीद गाजी के रूप में हुई है।

pulwama encounter,adil ahmad dar,crpf,indian army,jammu kashmir,pulwama terror attack

जैश के आतंकियों को ट्रेनिंग देता था गाज़ी

अब्दुल रशीद गाजी पुलवामा आतंकी हमले में आदिल का हैंडलर था। अब्दुल रशीद गाजी मसूद अज़हर का सबसे भरोसेमंद साथी था, जो हथियारों और विस्फोटकों खास तौर पर आईईडी का एक्सपर्ट था। माना जाता है कि गाज़ी अफगानिस्तान में आतंकी गतिविधियों को चलाने में शामिल रहा था। जहां वो जैश के आतंकियों को ट्रेनिंग दिया करता था।

पुलवामा में आदिल के संपर्क में आया था गाज़ी

खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 9 दिसंबर को गाज़ी अपने दो आतंकी साथियों के साथ कश्मीर में दाखिल होने में कामयाब हो गया था। बताया जा रहा है कि गाज़ी अफगानिस्तान में अमेरिका और नॉटो फोर्स के खिलाफ लड़ता रहा था। सूत्रों के मुताबिक सरहद पार से कश्मीर में घुसते ही ग़ाज़ी ने पुलवामा को ही अपना ठिकाना बनाया था और इसी पुलवामा में आदिल अहमद डार उसके संपर्क में आया था।

आदिल को कार बॉम्ब की पूरी ट्रेनिंग गाज़ी ने ही दी थी

सुरक्षा एजेंसियों की माने तो आदिल डार को कार बॉम्ब की पूरी ट्रेनिंग गाज़ी ने ही दी। सूत्रों की मानें तो अब्दुल रशीद गाजी ने ही सेना की नज़र में सी ग्रेड के आतंकी आदिल अहमद डार को कार बम धमाके की ट्रेनिंग दी थी और इतने खतरनाक तरीके से तैयार किया की डार ए ग्रेड के आतंकियों से चार कदम आगे बढ़कर उरी से भी बड़े हमले को अंजाम दे गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत