न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत ने लिया पुलवामा का बदला, शहीद का परिवार बोला- एयर स्ट्राइक हमारे जख्मों को भरने वाला मरहम

भारतीय वायुसेना की कार्रवाई का सीआरपीए के शहीद जवानों के परिवारवालों ने स्वागत किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Feb 2019 3:19:48

भारत ने लिया पुलवामा का बदला, शहीद का परिवार बोला- एयर स्ट्राइक हमारे जख्मों को भरने वाला मरहम

पुलवामा आतंकवादी हमले (Pulwama Terrorist Attack) का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान पर हवाई हमला किया है। भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-E-Mohammad) के कैंपों पर हमला बोला है।

भारतीय वायुसेना की कार्रवाई का सीआरपीए के शहीद जवानों के परिवारवालों ने स्वागत किया है। पुलवामा हमले में शहीद हुए तारेगना के संजय कुमार सिन्हा के परिवारवालों ने बताया कि शहीद बेटे के श्राद्ध से पहले ये कार्रवाई हुई है। सेना की कार्रवाई की जानकारी हमें सुबह टीवी से मिली। संजय के भतीजे ने बताया कि एयर स्ट्राइक हमारे जख्मों को भरने वाला मरहम है। भारत की इस कार्रवाई से पीओके में एक मैसेज दिया गया कि आपको कोई चांस नहीं दिया जाएगा। खुद ठिकाना हटाइये नहीं तो हम उड़ा देंगे। उन्होंने बताया कि हमें भरोसा है कि 42 जवानों के बदले मोदी जी 420 आतंकियों का शव भारत के लोगों को देंगे। हमें अपने बेटे, भाई की शहादत पर गर्व लेकिन ऐसी कार्रवाई से जितने भी जवान हैं उनका मनोबल बढ़ेंगा। हमें पीएम से आश्वासन चाहिए कि एक भी आतंकी नहीं बचेगा।

revenge,bihar news,crpf martyrs,pulwama attack,pulwama revge,surgical attack

वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक आज सुबह 3.30 बजे भारत के 12 मिराज 2000 और सुखोई लड़ाकू जेट विमानों ने एलओसी के पार जाकर हमला किया। पीओके में आतंकियों के खिलाफ एयर फोर्स की कार्रवाई के बाद राजस्थान के चुरु में पीएम मोदी ने कहा कि आज आपका मिजाज कुछ और लग रहा है। सबसे पहले मेरे साथ दोनों मुट्ठी बंद कर पूरी ताकत से बोलिए- 'भारत माता की जय'। पीएम मोदी ने कहा कि आपका ये जोश मैं भलीभांति समझ रहा हूं। आज एक ऐसा पल है जिसमें हम सभी आएं और भारत के पराक्रमी वीरों को सिर झुकाकर नमन करें। आज चुरु की धरती से देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि देश सुरक्षित हाथों में है। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने 2014 में कहा था कि देश नहीं झूकने दूंगा, मगर आज फिर कह रहा हूं कि मैं देश नहीं झूकने दूंगा। पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए फिर से कविता सुनाई और कहा-

सौगंध मुझे है इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा
मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा।
मेरा वचन है भारत मां को, तेरा शीष झुकने नहीं दूंगा
जाग रहा है देश मेरा, हर भारतवासी जीतेगा
सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा

पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश से बढ़कर कुछ नहीं होता। देश की सेवा करने वाले लोगों को आज के अहम दिन एक बार फिर से प्रधानसेवक नमन करता है। आजादी के 70 साल बाद राष्ट्र रक्षा के लिए हमारे अमर शहीदों की याद में देश के राष्ट्रीय वॉर मेमोरियल समर्पित किया गया। राजस्थान और खासकर सीकर, चुरु के लिए ये इसलिए भी अहम है, क्योंकि आप सबने देश को अनेक सपूत समर्पित किए हैं।

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत