न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैप्‍टन अमरिंदर बोले, 'अगर हमारा एक जवान शहीद होता है, तो हमें उनके दो को मार देना चाहिए, पाकिस्तान को समझ आती है यही भाषा'

पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को सख्‍त जवाब देते हुए कहा कि अगर हमारा एक भी जवान शहीद होता है, तो हमें उनके (पाकिस्तान) दो को मार देना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Feb 2019 6:04:47

कैप्‍टन अमरिंदर बोले, 'अगर हमारा एक जवान शहीद होता है, तो हमें उनके दो को मार देना चाहिए, पाकिस्तान को समझ आती है यही भाषा'

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान पर निशाना साधा है। दरहसल, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में आतंकवादी हमले के पांच दिन बीत जाने के बाद आखिरकार पाकिस्तान (Pakistan) ने मंगलवार यानी आज (19 फरवरी 2019) अपनी जुबान खोल ही दी। उन्होंने कहा कि यह नया पाकिस्तान (Pakistan) है, अगर भारत सबूत देगा तो हम कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत ने बिना सबूत के पाकिस्तान (Pakistan) पर आरोप लगा दिया। भारत ने कोई सबूत नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार को जवाब दे रहा हूं। प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने कहा कि यदि भारत उनके देश पर हमला करता है तो पाकिस्तान (Pakistan) इसका माकूल जवाब देगा। उन्होंने कहा कि जंग की शुरुआत करना तो आसान है लेकिन यह जंग कहां लेकर जाएगा इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इमरान खान (Imran Khan) ने कहा कि हमला होने की सूरत में उनका देश चुप नहीं बैठेगा और जवाबी कार्रवाई करेगा। पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को सख्‍त जवाब देते हुए कहा कि अगर हमारा एक भी जवान शहीद होता है, तो हमें उनके (पाकिस्तान) दो को मार देना चाहिए। यह एकमात्र भाषा है जो पाकिस्तान को समझ आती है। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा है कि सरकार जो भी कदम उठाएगी, हम उसका समर्थन करेंगे।

कैप्टन अमरिंदर ने इमरान खान को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें और क्या सबूत चाहिए। जैश-ए-मोहम्‍मद का प्रमुख मसूद अजहर पाकिस्तान में बैठा है। जैश-ए-मोहम्‍मद के जिन आतंकियों को सेना ने मार गिराया है, क्‍या उनकी लाशें पाकिस्‍तान को दिखाएं। क्या वे तब मानेंगे। उन्होंने कहा कि इमरान का बयान काफी अजीब है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया सच्चाई जानती है। इससे पहले इमरान खान ने कहा था कि यदि भारत पुलवामा आतंकवादी हमले में ‘‘कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी’’ साझा करता है तो साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलवामा आतंकी हमले पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को उन पर निशाना साधते हुए कहा कि इमरान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की भाषा बोल रहे हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'खेदपूर्ण व शर्मनाक- पाक प्रधानमंत्री इमरान खान आज भी जैश ए मोहम्मद की भाषा बोल रहे हैं।'

उन्होंने कहा, "भूलिए मत की इंदिरा गांधी व सेना ने 1971 में पाक के दो टुकड़े कर बांग्लादेश को आज़ादी दिलायी थी तथा पाक के 91000 सैनिकों ने ढाका में भारतीय सेना को आत्मसमर्पण किया था।' दरअसल, इमरान खान ने पुलवामा आतंकवादी हमले में ‘‘कार्रवाई योग्य जानकारी’’ साझा करने पर साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने का मंगलवार को भारत को आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके देश के खिलाफ कोई भी कार्रवाई किए जाने पर उसका जवाब दिया जाएगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा 14 फरवरी को किए गए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए।

pulwama attack,amarinder singh,imran khan,pakistan,india,pulwama,pulwama terrorist attack,congress

इमरान खान की गीदड़ भभकी

मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि यदि भारत उनके देश पर हमला करता है तो पाकिस्तान (Pakistan) इसका माकूल जवाब देगा। उन्होंने कहा कि जंग की शुरुआत करना तो आसान है लेकिन यह जंग कहां लेकर जाएगा इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इमरान खान (Imran Khan) ने कहा कि हमला होने की सूरत में उनका देश चुप नहीं बैठेगा और जवाबी कार्रवाई करेगा।

पुलवामा हमले (Pulwama Terrorist Attack) के बाद पांच दिनों तक चुप रहने वाले इमरान (Imran Khan) ने सफाई देते हुए कहा कि उनके यहां सऊदी अरब का शिष्टमंडल आया था और वह उसकी तैयारी में लगे थे। इसलिए उन्हें पुलवामा हमले की निंदा करने का समय नहीं मिला।

उन्होंने कहा, 'भारत के मीडिया में पाकिस्तान को सबक सिखाने की बातें कही जा रही हैं। भारत ने यदि पाकिस्तान पर हमला किया तो हम जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे माकूल जवाब देंगे। जंग की शुरुआत करना तो आसान है लेकिन यह जंग कहां पर लेकर जाएगा इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता।' इमरान का इशारा अपने न्यूक्लियर हथियारों की तरफ था। खान ने कश्मीर में गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के भारत के आरोपों पर राष्ट्र के नाम पैगाम में एक वीडियो संदेश के जरिए प्रतिक्रिया दी। गौरतलब है कि 14 फरवरी को पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। खान ने कहा कि पाकिस्तान ‘‘क्षेत्र में स्थिरता’’ चाहता है।

उन्होंने कहा कि वह यह बात समझते हैं कि भारत में इस साल चुनाव होने हैं और पाकिस्तान को दोषी ठहराकर लोगों के वोट हासिल करना आसान हो जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि बेहतर समझ विकसित होगी और भारत वार्ता करने के लिए तैयार होगा। खान ने कहा कि जब भी कश्मीर में कोई घटना होती है, तो भारत पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराता है और पाकिस्तान को बार-बार ‘‘बलि का बकरा’’ बनाता है। उन्होंने कहा, ‘‘अफगानिस्तान मामले की तरह कश्मीर मामला भी वार्ता के जरिए सुलझाया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पुलवामा हमले का आरोप बिना सबूत के सीधे तौर पर पाकिस्तान पर लगा दिया। उन्होंने कहा, 'आतंकवाद से पाकिस्तान को कोई फायदा नहीं है। वह इसका शिकार है। हमारा देश स्थिरता की ओर जा रहा है इसलिए हम आतंकवादी गतिविधियों का साथ नहीं दे सकते। भारत यदि पुलवामा हमले का सबूत यदि देता है तो हम कार्रवाई करेंगे।'

उन्होंने कहा, 'कश्मीर समस्या के लिए पाकिस्तान को हर बार जिम्मेदार ठहराना गलत है। यह नया पाकिस्तान है और यहां नई सोच है। हम स्थायित्व चाहते हैं। इस समस्या का समाधान बातचीत के जरिए हो सकता है। दहशतगर्दी के लिए यदि कोई हमारी जमीं का इस्तेमाल करता है तो हम उसके खिलाफ एक्शन लेंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड