न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019 : आज से यूपी दौरे की शुरुआत करेंगी प्रियंका गांधी, प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा में नाव यात्रा

कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत करेंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Mar 2019 9:06:28

लोकसभा चुनाव 2019 : आज से यूपी दौरे की शुरुआत करेंगी प्रियंका गांधी, प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा में नाव यात्रा

कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत करेंगी। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज सुबह 10:30 बजे के करीब लखनऊ पहुंच सकती है। प्रियंका लखनऊ में नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। विधानसभा चुनाव लड़े सभी कांग्रेस नेताओं को आज बैठक में बुलाया गया है। कांग्रेस की नजर पूर्वी यूपी की 40 सीटों पर है, जिसके मद्देनजर प्रियंका गांधी अपने इस दौरे पर क्षेत्र के बड़े-छोटे नेताओं के साथ बातचीत और मुलाकात करेंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला के मुताबिक प्रियंका अपनी दो दिवसीय यात्रा में करीब 140 किलोमीटर का सफर तय करेंगी और इस दौरान विभिन्न स्थानों पर वह कार्यकर्ताओं और समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से मुलाकात करेंगी। शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी 17 मार्च को लखनऊ पहुंचेंगी और रात में प्रयागराज जाएंगी।

गंगा में नाव यात्रा करेंगी

इसके साथ ही प्रियंका गांधी कल सुबह प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा में नाव यात्रा करेंगी। प्रियंका गांधी की इस यात्रा को 'गंगा-जमुनी तहजीब यात्रा' नाम दिया गया है। पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी सोमवार को प्रयागराज में संगम और शिव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। साथ ही यहां वह पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान महेश राज यादव के परिजनों से भी मिलेंगी। इसके बाद प्रियंका गांधी भदोही जाएंगी, जहां शाम के वक्त वह विंध्यांचल मंदिर में पूजा करेंगी। प्रियंका की बोट यात्रा के लिए प्रशासन की मंजूरी मिल गई है। दो लाउडस्पीकर और 10 गाड़ियों के काफिले की अनुमति मिली है। साथ ही सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी के पास ही रहेगा। प्रियंका के लिए 19 मार्च की शाम को वाराणसी के मशहूर अस्सी घाट पर एक स्वागत समारोह भी रखा गया है और वह 20 मार्च को दिल्ली रवाना होने से पहले काशी विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी