न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रायबरेली सीट पर जीत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नहीं, मतदाताओं के प्रयास की वजह से हुई : प्रियंका गांधी

प्रियंका ने कहा मैं बोलना नहीं चाहती थी, लेकिन मुझे बोलना पड़ रहा है कि सोनिया गांधी की रायबरेली सीट पर जीत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नहीं, बल्कि मतदाताओं के प्रयास की वजह से हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Jun 2019 12:58:34

रायबरेली सीट पर जीत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नहीं, मतदाताओं के प्रयास की वजह से हुई : प्रियंका गांधी

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में मिली करारी हार के बाद बुधवार को सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) रायबरेली (Rae Bareli) पहुंची। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की हार का ठीकरा कार्यकर्ताओं पर फोड़ा। बुधवार को रायबरेली में पोस्ट-पोल रैली के दौरान कार्यकर्ताओं पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा मैं बोलना नहीं चाहती थी, लेकिन मुझे बोलना पड़ रहा है कि सोनिया गांधी की रायबरेली सीट पर जीत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नहीं, बल्कि मतदाताओं के प्रयास की वजह से हुई। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने यह भी कहा कि जिस एक रायबरेली सीट पर पार्टी को जीत मिली है वह कार्यकर्ताओं की वजह से नहीं बल्कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को जनता ने जिताया है। हमें एकजुट होना पड़ेगा। जिसने दिल से काम किया है उसकी जानकारी आप सबको है। जिसने नहीं किया है उसकी जानकारी मैं करूंगी। मैंने हमेशा कहा है कि चुनाव संगठन लड़ाता है, लेकिन मैं आज आपके सामने खड़े होकर कह रही हूं कि संगठन से जो अपेक्षा थी वह पूरी नहीं हुई। यह जीत यहां की जनता की जीत है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा, यूपीए अध्यक्ष को पांचवें कार्यकाल के लिए संसद में भेजने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। यहां करीब 2500 कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। प्रियंका ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि ''वह उन लोगों के बारे में पता लगाए, जिन्होंने पार्टी के पक्ष में काम नहीं किया"। कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा, मैं यहां कोई भाषण देना नहीं चाहती लेकिन फिर भी मुझे कहना पड़ेगा, मुझे सच्चाई कहने दीजिए। सच यह है कि इस चुनाव में सोनिया गांधी और रायबरेली के लोगों की वजह से जीत हुई।'' भुएमऊ गेस्ट हाउस में 40 जिलों के हारे पार्टी प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि हमें पता है कि कई कार्यकर्ताओं ने दिल से काम नहीं किया। मुझे और आपको पता है किसने क्या किया। हार से निराश होने की जरूरत नहीं है। यूपी में 2022 में होने वाले चुनाव के लिए तैयारी अभी से शुरू करें।

2022 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस

प्रियंका गांधी ने इस समीक्षा बैठक में सभी से 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हम बिना गठबंधन के लड़ेंगे। सुल्तानपुर के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे डॉ। संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हम सबने चुनाव में आई दुश्वारियों और अनुभवों को पार्टी नेतृत्व को बताया है। नेतृत्व ने उसे बड़ी गंभीरता से लिया है। आने वाले समय में सबकी राय है कि गठबंधन नहीं होना चाहिए। यूपी में 2022 में होने वाले चुनाव में हम सरकार बनाएंगे, ऐसा हम सबका आत्मविश्वास है।

हेलीकॉप्टर को उड़ाने से पायलट ने किया इनकार

वही बुधवार को ही सोनिया और प्रियंका को रायबरेली से वापिस दिल्ली लौटना था लेकिन पायलट ने हेलीकॉप्टर को उड़ाने से इनकार कर दिया। पायलट ने इनकार की वजह खराब मौसम को बताया। फुर्सतगंज के थाना प्रभारी एसके राय ने बताया कि उनके निजी विमान को अमेठी-रायबरेली की सीमा पर स्थित फुर्सतगंज हवाईअड्डे से रात आठ बजे उड़ान भरनी थी। लेकिन नयी दिल्ली में खराब मौसम के कारण अब वह गुरुवार सुबह नौ बजे उड़ान भर सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत