न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पर्दे के पीछे रहकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगी प्रियंका गांधी, नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, साथ ही वह चुनावी रैलियां भी नहीं करेंगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Mar 2019 8:43:41

पर्दे के पीछे रहकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगी प्रियंका गांधी, नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, साथ ही वह चुनावी रैलियां भी नहीं करेंगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रियंका की मां सोनिया गांधी रायबरेली सीट और उनके भाई राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में प्रियंका गांधी को चुनाव न लड़ाने का फैसला लिया गया है। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के साथ चुनावी रैलियों में शामिल जरूर हो सकती हैं, लेकिन जनसभा को संबोधित नहीं करेंगी। जनवरी में प्रियंका गांधी को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस महासचिव का पद दिया गया था, साथ ही पार्टी अध्यक्ष और उनके भाई राहुल गांधी ने उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया था। प्रियंका के अलावा कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गई थी। कांग्रेस में प्रियंका की एंट्री के बाद राहुल ने कहा था कि उन्हें यूपी में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद प्रियंका और राहुल ने लखनऊ में एक रोड शो भी किया था।

lok sabha election 2019,priyanka gandhi vadra,congress,not contest,lok sabha elections,election rally,up,rahul gandhi,jyotiraditya scindia,roadshow,utter pradesh

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद पार्टी के लिए रैलियां करने और भाषण देने की जिम्मेदारी ले रखी है। ऐसे में प्रियंका उनके साथ प्रचार में शामिल जरूर हो सकती हैं। प्रियंका दिल्ली से लेकर यूपी तक ताबड़तोड़ बैठकें जरूर कर रही हैं। इसी कड़ी में पिछले महीने उन्होंने तीन दिन लखनऊ में गुजारे और वहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठकों में हिस्सा भी लिया था। पार्टी के रुख से साफ है कि प्रियंका पर्दे के पीछे रहकर ही कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद से प्रियंका ने सार्वजनिक मंच पर अब तक कोई भाषण नहीं दिया है। लखनऊ के रोड शो से लेकर पार्टी कार्यलय में भाषण का जिम्मा भी राहुल गांधी ने ही संभाला था।

कांग्रेस की सूत्रों की मानें तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का चुनाव न लड़ना भी लगभग तय है। पंजाब के अमृतसर से मनमोहन सिंह को लोकसभा चुनाव लड़ाने की खबरें आईं थीं, हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं।

lok sabha election 2019,priyanka gandhi vadra,congress,not contest,lok sabha elections,election rally,up,rahul gandhi,jyotiraditya scindia,roadshow,utter pradesh

कांग्रेस ने हाल ही में 15 उम्मीदवारों के नाम के साथ अपनी पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सोनिया और राहुल समेत यूपी के 11 और गुजरात के 4 नेताओं का कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ाने का फैसला लिया गया है।

गुजरात के अहमदाबाद - पश्चिम से राजू परमार को टिकट दिया गया है। यह आरक्षित सीट है। आनंद से भरतसिंह एम सोलंकी, वड़ोदरा से प्रशांत पटेल और छोटा उदयपुर से रंजीत मोहनसिंह राठवा को पार्टी ने उम्‍मीदवार बनाया है। छोटा उदयपुर भी आरक्षित सीट है। गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो राहुल और सोनिया गांधी के अलावा पार्टी ने सहारनपुर से इमरान मसूद और बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी को पार्टी ने टिकट दिया है। धौरहरा लोकसभा सीट से जितिन प्रसाद जबकि उन्‍नाव से श्रीमति अन्‍नू टंडन को उम्‍मीदवार बनाया गया है। वहीं पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद अपनी परंपरागत सीट फर्रुखाबाद से ही चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन से बृजलाल खबरी, फैलाबाद से निर्मल खत्री जबकि कुशीनगर से आरपीएन सिंह को उम्‍मीदवार बनाया है। जालौन भी आरक्षित सीट है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत