न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस ‘डूबता हुए टाइटेनिक जहाज’, झूठे वादे करती है और गजनी बन जाती है : पीएम मोदी

मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़, लातूर, हिंगोली और परभनी के बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कांग्रेस ‘डूबता हुए टाइटेनिक जहाज’ के समान है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Apr 2019 8:08:53

कांग्रेस ‘डूबता हुए टाइटेनिक जहाज’, झूठे वादे करती है और गजनी बन जाती है : पीएम मोदी

मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़, लातूर, हिंगोली और परभनी के बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कांग्रेस ‘डूबता हुए टाइटेनिक जहाज’ के समान है। मोदी ने कहा कि जब भी कांग्रेस मुश्किल में होती है तब वह झूठे वादे करती है और गजनी (आमिर खान द्वारा निभाया गया यादाश्त भूल जाने वाला किरदार) बन जाती है। मोदी ने कहा, 'कांग्रेस एक ऐसा टाइटेनिक जहाज है जो डूब रही है।' उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में पार्टी घटकर 44 सीटों पर सिमट गयी, इस बात उसे और बुरी स्थिति का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के जितने विधायक हैं, उससे कहीं अधिक वहां उसके गुट हैं।

कांग्रेस के घोषणापत्र में गरीबों के लिए न्यूनतम आय गारंटी सुनिश्चित करने संबंधी उसके वादे का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल की इस योजना के वास्ते धन जुटाने के लिए मध्य वर्ग पर बोझ डालने की योजना है। उन्होंने दावा कि देश की रीढ़ की हड्डी मध्य वर्ग के लिए कांग्रेस के इस घोषणापत्र में कुछ नहीं है।

राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी और केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। वायनाड में गांधी के रोडशो की तस्वीरों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'किसी भी व्यक्ति को कांग्रेस अध्यक्ष के इस रोड शो में कांग्रेस के झंडे ढूंढने पड़ेंगे।' उन्होंने कहा, 'क्या अमेठी इस अपमान को बर्दाश्त करेगा?' उन्होंने कहा , 'हिंगोली से कांग्रेस सांसद (राजीव सातव), (राकांपा प्रमुख) शरद पवार और उनके कमांडर प्रफुल्ल पटेल चुनाव के मैदान से भाग गये हैं।' ये तीनों नेता चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ही जम्मू कश्मीर की समस्या और आतंकवाद और नक्सलवाद की बुराई के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कांग्रेस पर पाकिस्तान से पैसा लेने वाले अलगाववादियों के साथ बातचीत के लिए इच्छुक होने का आरोप लगाया। मोदी ने नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं की मांग का हवाला देते हुए कहा, 'कांग्रेस और उसके सहयोगी दो प्रधानमंत्री चाहते हैं। एक दिल्ली में, दूसरा जम्मू कश्मीर में।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत