न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी बोले, 'हर हर महादेव, मैं काशी का बेटा हूं', बीएचयू बनेगा वर्ल्ड नॉलेज सेंटर

अपना 68वां जन्‍मदिन मनाने सोमवार को वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 18 सितंबर बनारस हिंदू विश्‍वविद्यालय (बीएचयू) में सभा को संबोधित कर रहे हैैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Sep 2018 12:15:58

PM मोदी बोले, 'हर हर महादेव, मैं काशी का बेटा हूं', बीएचयू बनेगा वर्ल्ड नॉलेज सेंटर

अपना 68वां जन्‍मदिन मनाने सोमवार को वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 18 सितंबर बनारस हिंदू विश्‍वविद्यालय (बीएचयू) में सभा को संबोधित कर रहे हैैं। यह सभा बीएचयू के एम्‍फीथिएटर के खेल मैदान में हो रही है। इस दौरान पीएम नेे 557 करोड़ करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्‍यास और लोकार्पण किया। पीएम ने महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंच पर आने से पूर्व पीएम ने बीएचयू में पौधरोपण भी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए 'हर हर महादेव' का उद्घोष किया। उन्‍होंने कहा 'मैं काशी का बेटा हूं। आज मुझे संतोष है कि बाबा विश्‍वनाथ के आशीर्वाद से हम काशी का विकास कर पा रहे हैं। आज काशी में हर दिशा में परिवर्तन हो रहा है। पहले काशी को भोले के भरोसे छोड़ दिया गया था।' उन्‍होंने कहा कि काशी में एलईडी बल्‍ब से रौशनी हुई। वाराणसी में हाईवे निर्माण और सड़क परियोजनाओं के लिए हमने काम किया। आज बिजली से जुड़ी पांच परियोजनाएं शुरू कीं।

काशी का विकास हुआ : योगी

पीएम केे साथ उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद हैं। उन्‍होंने कहा कि काशी के विकास के लिए पिछले चार वर्षों में जितनी भी योजनाएं आईं हैं, मैं उनके लिए पीएम मोदी का धन्‍यवाद देता हूं। उन्‍होंने कहा कि काशी में पीएम मोदी ने योजनाओं को प्रमुखता से लागू किया है। राजस्व बचाने के लिए कार्य किए गए हैं। काशी के विकास के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्‍होंने कहा कि भारत दुनिया में महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। काशी में हर घर तक बिजली पहुंचने का काम किया गया है।

prime minister narendra modi,banaras,hindu university,varanasi,kashi

ये परियोजनाएं शामिल

मंगलवार को पीएम मोदी बीएचयू के खेल मैदान में सभा के दौरान अटल इंक्‍यूवेशन सेंटर का लोकार्पण किया। साथ ही ऑप्‍थोमोलॉजी संस्‍थान और वेद विज्ञान केंद्र का शिलान्‍यास भी किया। इसके अलावा शहरी इलेक्ट्रिकल काम (बिजली) ओल्ड काशी, 33 इन टू 11 केवी बिजली सब स्टेशन बेटावर, नागेपुर ग्राम पेयजल योजना, 33 इन टू 11 बिजली सब स्टेशन कुरुसातो निर्माण, 3722 मजरों (मोहल्लों, गांव, कस्बों) में बिजलीकरण कार्य, हनी मिशन के तहत 500 मधुमक्खी बॉक्स परियोजनाओं की शुरुआत की।

मंदिर में की थी पूजा

माना जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी कुछ और परियोजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। इस सभा के बाद पीएम मोदी दिल्‍ली रवाना हो जाएंगे। बता दें कि सोमवार को वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी ने वहां बच्‍चों से बातचीत की थी। साथ ही काशी विश्‍वनाथ मंदिर में उन्‍होंने विशेष पूजा-अर्चना भी की थी। मंगलवार को पीएम मोदी के वाराणसी दौरे का दूसरा दिन है।

पीएम मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में कमल के फूल चढ़ाए और दुग्धाभिषेक किया। मोदी ने बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का औचक दौरा किया और प्लेटफॉर्म 1 पर कुछ समय बिताया। इसके बाद वह डीजल रेल कारखाना (डीरेका) के अतिथि गृह चले गए जहां वह रात में ठहरे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत