न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जन्मदिन पर वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, काशी विश्ननाथ का लिया आशीर्वाद

सोमवार को अपने 68वें जन्मदिन के मौके पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi ने काशी विश्ननाथ मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Sep 2018 12:27:08

जन्मदिन पर वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, काशी विश्ननाथ का लिया आशीर्वाद

सोमवार को अपने 68वें जन्मदिन के मौके पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi ने काशी विश्ननाथ मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। इसके बाद वो मंडुआडीह रेलवे स्टेशन भी पहुंचे। पीएम मोदी का काफिला जब मंदिर के लिए निकला तो सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

इससे पहले पीएम मोदी ने नरउर स्थित प्राइमरी स्कूल में बच्चों से मुलाकात की और उनसे विभिन्न मामलों पर बात की। पीएम मोदी 2 दिन के दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। इससे पहले सोमवार को वाराणसी पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी की।

वाराणसी में पीएम मोदी का जन्मदिन खास तरीके से मनाया गया। शहर में 68 स्थानों पर 68-68 किलोग्राम का केक काटकर खुशी मनाई गई। पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर विशेषतौर पर 68 किलो का लड्डू तैयार करवाया जा रहा है। शहर में उस दिन 68 स्थानों पर रंगोली सजा कर खास साज सज्जा की जाएगी। 68 स्थानों पर 1000 दीप जलाए जाएंगे। शहर में 68 स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा और 68 मंदिरों में पूजा अर्चना होगी। चौराहों पर पिछले चार साल में हुए बदलाव की तस्वीर दिखे, इसके लिए भी विशेष प्लानिंग की गई है। प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाए जाएंगे।

पीएम मोदी मंगलवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय एम्फीथियेटर में 557 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें पुरानी काशी के लिए एकीकृत ऊर्जा विकास योजना तथा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में अटल इन्क्यूबेशन सेंटर की परियोजना प्रमुख हैं। यहां पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत