न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत में कोई सुधार नहीं, 24 घंटे में दूसरी बार एम्स पहुंचे PM मोदी, जाना हाल

पीएम मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार एम्स जाकर वाजपेयी का हाल जाना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Aug 2018 3:34:29

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत में कोई सुधार नहीं, 24 घंटे में दूसरी बार एम्स पहुंचे PM मोदी, जाना हाल

एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उनकी सेहत में बुधवार रात से कोई सुधार नहीं हुआ है। वहीं इस बीच देशभर में हलचल तेज हो गई है और लाखों हाथ अपने प्रिय अटल के लिए दुआओं में उठ रहे हैं। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार दोपहर एक बार फिर एम्स पहुंचे और अटल की सेहत के बारे में जानकारी ली। पीएम ने इस दौरान एम्स के निदेशक से वाजपेयी के स्वास्थ्य पर बात की। अटल के गिरते स्वास्थ्य को लेकर हर कोई बेचैन है। पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के नेता एम्स जा चुके हैं। गुरुवार सुबह ही उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अटल का हाल जानने पहुंचे थे। किसी अनहोनी की आशंका से एनडीए के मुख्यमंत्री भी अपने पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली पहुंच रहे हैं। 17 और 18 अगस्त को होने वाली बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिकी की बैठक भी रद्द कर दी गई है। बीजेपी दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पीएम मोदी इस दौरान करीब 45 मिनट तक एम्स में रहे। दोपहर तकरीबन पौने तीन बजे पीएम मोदी एम्स के सीएन टावर से बाहर आए। यहीं पर पूर्व पीएम वाजपेयी की सेहत पर डॉक्टरों की टीम नजर रख रही है। बता दें कि पीएम मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार एम्स जाकर वाजपेयी का हाल जाना है।

इससे पहले बुधवार रात को भी पीएम मोदी एम्स पहुंचे थे और अमित शाह गुरुवार सुबह एम्स पहुंचे। शाह के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल भी एम्स में मौजूद हैं। इसके अलावा वाजपेयी के आवास पर भी कई केंद्रीय मंत्री पहुंचे हुए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी चंडीगढ़ का दौरा रद्द करके दिल्ली पहुंच चुके हैं।

विपक्ष के नेताओं में राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, फारूक और उमर अब्दुल्ला जैसे नेताओं ने भी एम्स में अटल का हाल चाल लिया है। इसके अलावा ममता बनर्जी और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का आज जन्मदिन है और ऐसे में उन्होंने भी अपने समर्थकों से अपील की है कि वे कोई जश्न ना मनाएं और ना ही उन्हें बधाई देने मुख्यमंत्री आवास आएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत