न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जन्मदिन विशेष: कुछ इस तरह का था मोदीजी का बचपन, करना पड़ा था कई समस्याओं का सामना

17 सितम्बर 1950 को वडनगर, गुजरात में हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी PM Narendra Modi का जन्म हुआ था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Sept 2018 4:44:50

जन्मदिन विशेष: कुछ इस तरह का था मोदीजी का बचपन, करना पड़ा था कई समस्याओं का सामना

17 सितम्बर 1950 को वडनगर, गुजरात में हमारे प्रधानमंत्री मोदीजी PM Narendra Modi का जन्म हुआ था। मोदीजी अपनी विलक्षण प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। उनके भाषण देने की प्रतिभा के सभी दीवाने हैं। देशवासियों ने मोदीजी पर विश्वास कर बहुमत के साथ 2014 का लोकसभा चुनाव जिताया था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके बचपन और बचपन में आई समस्याओं से अवगत कराने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं कैसा था नरेन्द्र मोदीजी का बचपन।

पिता दामोदर दास मोदी और माँ हीराबेन के 6 बच्चों में से ये तीसरे नंबर के थे। इनके घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। माँ दूसरों के घर में जाकर बर्तन साफ़ करती थी और पिता की एक छोटी सी चाय की दुकान थी। मोदी ने अपने बचपन में चाय बेचने में अपने पिता की मदद की, और बाद में अपना खुद का स्टाल चलाया। एक कच्चे मकान में पूरा परिवार रहता था। गरीबी के कारण दो वक्त का खाना भी सही से नसीब नहीं होता था। संघर्ष भरे माहौल में मोदी जी ने बहुत छोटी उम्र में ही जीवन के कई ऊँचे नीचे पड़ाव देख लिए थे। बचपन से ही इनको पढाई लिखाई का बेहद शौक था। ये बचपन से ही स्वामी विवेकानंद एवं उनके विचारों को अपना आदर्श मानते थे।

13 वर्ष की आयु में नरेन्द्र की सगाई जसोदा बेन चमनलाल के साथ कर दी गयी। लेकिन कुछ पारिवारिक समस्याओं के कारण 1967 में मात्र 17 वर्ष की उम्र में ही नरेन्द्र मोदी घर छोड़ कर चले गए। घर छोड़कर उत्तरी भारत में स्थित स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित हिन्दू आश्रम एवं कोलकाता के बेलूर मठ ऐसे ही कई आश्रामों का भृमण करने लगे। इन्हीं दिनों में इन्होंने जीवन को गहराई से जाना अपनी सोच को सुधारा और करीब 2 साल बाद फिर से वापस घर आ गए।

इसके बाद मोदी जी आर.एस.एस. (RSS) के सदस्य बने और पूरी मेहनत से आर.एस.एस. के लिए काम करने लगे। इतनी व्यस्तता के बावजूद मोदी जी पढाई करना नहीं छोड़ा और राजनीति विज्ञान में डिग्री प्राप्त की। वो दिन रात लोगों की सेवा करते लोगों से जुड़ते और उनकी समस्या को करीब से जानने की कोशिश करते।

prime minister narendra modi,narendra modi birthday,narendra modi birthday special,pm narendra modi

बचपन से जुड़े कई किस्से प्रधानमंत्री बनने के बाद खूब मशहूर हुए। इन्हीं में से एक किस्सा मगरमच्छ से जुड़ा है।

1) मगरमच्छ से बच निकलने की कहानी

मोदी जब छोटे थे तो वे गुजरात के शार्मिष्‍ठा झील में अक्‍सर खेलने जाया करते थे। उन्‍हें पता नहीं था कि उस झील में मगरमच्‍छ काफी संख्‍या में हैं। एक बार एक मगरमच्‍छ ने खेलते हुए मोदी को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान उन्‍हें गंभीर चोटें आईं थीं। पर वे उसके चंगुल से बच निकले थे।

2) मां-पिता की मदद

मोदी के पिता वादनगर रेलवे स्‍टेशन पर चाय बेचते थे। बचपन में मोदी को जब भी पढ़ाई से समय मिलता था वे अपने पिता की मदद करने दुकान पर पहुंच जाया करते थे।

3) कविताएं लिखना

मोदी को बचपन से ही कविताएं लिखने का शौक है। उन्‍होंने गुजराती में कई कविताएं लिखी हैं। वो फोटोग्राफी का भी शौक रखते हैं।

4) नाटक करना खूब पसंद था

मोदी को स्‍कूल के दिनों में नाटक करना खूब पसंद था। युवावस्था में लोगों की मदद करने के लिए भी नाटकों में हिस्‍सा लिया करते थे।

देशभक्ति की भावना

मोदी ने 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान रेलवे स्‍टेशनों पर जाकर सैनिकों की मदद की। उन्‍होंने 1967 में गुजरात में बाढ़ पीडि़तों की भी काफी मदद की थी। देश के लिए वे कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

F-15E के दूसरे अमेरिकी पायलट का भी चला पता, ईरान से सुरक्षित निकासी बनी सबसे बड़ी चुनौती, तेज़ गोलीबारी जारी
F-15E के दूसरे अमेरिकी पायलट का भी चला पता, ईरान से सुरक्षित निकासी बनी सबसे बड़ी चुनौती, तेज़ गोलीबारी जारी
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
राघव चड्ढा के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, जीजू के वीडियो पर दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन
राघव चड्ढा के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, जीजू के वीडियो पर दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन
तीसरे शनिवार ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई से मचाया तहलका
तीसरे शनिवार ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई से मचाया तहलका
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
Iran US War: इस्फहान में अमेरिकी सी-130 विमान ध्वस्त, ईरान का दावा; लगातार बढ़ रहा संघर्ष का दायरा
Iran US War: इस्फहान में अमेरिकी सी-130 विमान ध्वस्त, ईरान का दावा; लगातार बढ़ रहा संघर्ष का दायरा
Instagram Reels पर मिलियन व्यूज पाने का सीक्रेट, इन आसान टिप्स से करें धमाल
Instagram Reels पर मिलियन व्यूज पाने का सीक्रेट, इन आसान टिप्स से करें धमाल
SRH vs LSG: आज हैदराबाद में लखनऊ से भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और मैच का अनुमान
SRH vs LSG: आज हैदराबाद में लखनऊ से भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और मैच का अनुमान
तुषार देशपांडे का आखिरी ओवर में कमाल, 6 गेंदों में 11 रन नहीं बना सकी गुजरात टाइटंस; देखें रोमांचक फिनिश
तुषार देशपांडे का आखिरी ओवर में कमाल, 6 गेंदों में 11 रन नहीं बना सकी गुजरात टाइटंस; देखें रोमांचक फिनिश
राजस्थान रॉयल्स का टॉप पर कब्जा, मुंबई इंडियंस की हालत पतली; RCB इस पायदान पर कायम
राजस्थान रॉयल्स का टॉप पर कब्जा, मुंबई इंडियंस की हालत पतली; RCB इस पायदान पर कायम
छुट्टियों में बच्चों के साथ घूमें दिल्ली का रेल म्यूजियम, टॉय ट्रेन राइड देगी खास अनुभव; जानें टिकट, टाइमिंग और पहुंचने का तरीका
छुट्टियों में बच्चों के साथ घूमें दिल्ली का रेल म्यूजियम, टॉय ट्रेन राइड देगी खास अनुभव; जानें टिकट, टाइमिंग और पहुंचने का तरीका
‘रामायण’ पर उठे सवालों के बीच Hrithik Roshan का बयान, VFX आलोचना पर दिया  जवाब—कहा, 'हर चीज को समझकर करें जज'
‘रामायण’ पर उठे सवालों के बीच Hrithik Roshan का बयान, VFX आलोचना पर दिया जवाब—कहा, 'हर चीज को समझकर करें जज'