न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला

राम मंदिर दान चोरी मामले में केशव मौर्य ने चंपत राय का बचाव किया और उन्हें बेदाग बताया। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 01 Sep 2026 8:50:33

‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला

राम मंदिर दान चोरी मामले की नई एसआईटी रिपोर्ट आने से पहले उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के समर्थन में बयान दिया है। सोमवार को प्रयागराज में एक चैनल के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि चंपत राय पर मीडिया ट्रायल के आधार पर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए और जांच पूरी होने तक इंतजार करना चाहिए।

केशव प्रसाद मौर्य ने चंपत राय का बचाव करते हुए कहा, “मैं एडवांस में बता रहा हूं वो बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे।” उन्होंने कहा कि रामलला के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाला कोई कार्यकर्ता मंदिर के चढ़ावे में एक पैसे की भी चोरी नहीं कर सकता।

दान चोरी मामले पर क्या बोले केशव मौर्य?

डिप्टी सीएम के मुताबिक, मंदिर में चोरी करने वाले लोग पकड़े जा चुके हैं और जेल में हैं। वहीं मामले के बाकी पहलुओं की जांच एसआईटी कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी व्यक्ति के बारे में निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों द्वारा चोरी किए जाने की बात सामने आने से उन्हें तकलीफ हुई। हालांकि, चंपत राय को लेकर उन्होंने साफ तौर पर उनका बचाव किया और उन्हें बेदाग बताया।

सपा और अखिलेश यादव पर साधा निशाना

राम मंदिर दान चोरी के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी और विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर केशव प्रसाद मौर्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के हाथ रामभक्तों के खून से रंगे हैं, वे इस मामले में सवाल उठा रहे हैं।

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने न रामभक्तों को छोड़ा और न शिवभक्तों को। केशव मौर्य ने दावा किया कि 2027 में रामभक्त, साधु-संत और हिंदू सपा-कांग्रेस को जवाब देंगे। उन्होंने इस मुद्दे पर चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी।

अखिलेश के मंदिर जाने पर भी टिप्पणी

अखिलेश यादव के सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर बढ़ने से जुड़े सवाल पर केशव मौर्य ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा और हिंदुत्व का डर है, जिसकी वजह से अखिलेश यादव मंदिर जाने लगे हैं। उन्होंने विपक्षी दलों के अलग-अलग या साथ मिलकर चुनाव लड़ने की स्थिति में भी उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि 2024 में विपक्ष ने झूठ बोलकर जनता को भ्रमित किया। उन्होंने भाजपा को बाबा साहेब और संविधान का सच्चा पुजारी बताया।

आरक्षण पर भी केशव मौर्य ने दिया जवाब

जाति आधारित आरक्षण को खत्म कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आरक्षण से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।

उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की दुर्गति होगी। राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने उन्हें “राहुल फ़िरोज़ खान गांधी” कहा और आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी दादी को याद रखा, लेकिन दादा को भूल गए।

PDA को लेकर भी किया हमला

केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर PDA के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने PDA का मतलब गुंडागर्दी और भू-माफिया बताया। साथ ही उन्होंने सपा सरकार के दौर में अपराधियों को लेकर भी हमला बोला।

उन्होंने कहा कि गुंडों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होने पर अखिलेश यादव को सबसे ज्यादा तकलीफ होती है। केशव मौर्य ने यह भी दावा किया कि भाजपा से कोई नाराज नहीं है और विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर गरीब, पिछड़े और ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा कि सपा ब्राह्मण, अगड़ा, पिछड़ा और दलितों का एक भी बूथ जीतकर दिखाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल