न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जन्मदिन विशेष: पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में हो रहीं ये विशेष तैयारियां, 68 मंदिरों में होंगी पूजा अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 68 वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मनाएंगे। इसके लिए काशी में विशेष तैयारियां की जा रही हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Sep 2018 9:43:05

जन्मदिन विशेष: पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में हो रहीं ये विशेष तैयारियां, 68 मंदिरों में होंगी पूजा अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 68 वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मनाएंगे। इसके लिए काशी में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने के लिए तैयारियों में जुटी है।

पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर विशेषतौर पर 68 किलो का लड्डू तैयार करवाया जा रहा है। शहर में उस दिन 68 स्थानों पर रंगोली सजा कर खास साज सज्जा की जाएगी। 68 स्थानों पर 1000 दीप जलाए जाएंगे। शहर में 68 स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा और 68 मंदिरों में पूजा अर्चना होगी। चौराहों पर पिछले चार साल में हुए बदलाव की तस्वीर दिखे, इसके लिए भी विशेष प्लानिंग की गई है। प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाए जाएंगे।

उधर, 18 सितंबर को बीएचयू के एंफीथिएटर में होने वाली पीएम मोदी की जनसभा में हर विधानसभा से 5 से 7 हजार कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य रखा गया है। पीएम के संसदीय क्षेत्र की पांच के अलावा जिले की कुल आठ विधानसभाओं से कार्यकर्ता आएंगे। हर विधानसभा में 200 बस लगाई जाएंगे। कुल 1600 बसों के माध्यम से कार्यकर्ता जनसभा स्थल तक आएंगे।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में रमाकांत नगर कालोनी में मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों की बैठक हुई। सभी मंडलों को निर्देश दिया गया कि हर मंडल में सात स्थानों निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाए। हर मंडल में सात मलिन बस्तियों में सफाई होगी। महापुरुषों की मूर्तियों एवं प्रमुख चौराहों को झालर और भाजपा के झंडे से सजाया जाएगा।

काशी विद्यापीठ विकास खंड के नरउर गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को बच्चों के साथ संवाद करेंगे। प्राथमिक विद्यालय के छात्र प्रधानमंत्री के लिए पोस्टर बना रहे हैं और छात्राएं उनके आगमन पर स्वागत गीत गाएंगी। मोनी ,नेहा, रिमझिम की ओर से मन की वीणा से गुंजित घड़ी मंगलमल, स्वागतम्, स्वागतम्, स्वागतम् गीत से प्रधानमंत्री का स्वागत होगा। प्रधानमंत्री द्वारा केक काटने पर बच्चों द्वारा गीत बार बार दिन ये आए और जियो हजारो साल भी गाया जाएगा।

एसपीजी और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। डीएम सुरेंद्र सिंह ने आंगनवाड़ी ठीक करने, स्मार्ट क्लास रूम टू रीड को सुंदर करने का निर्देश दिया। दीवारों पर स्लोगन लिखने और वाल पेंटिग कराने को कहा। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर जीटी रोड मुख्य मार्ग से लिंक रोड जाने के लिए बड़े गेट लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम में यहां प्राइमरी व जूनियर से बच्चों के साथ साथ पीएम के गोद लिए गांव जयापुर, नागेपुर, ककरहिया के बच्चे भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के नरउर आगमन के मद्देनजर मोहनसराय के प्राथमिक विद्यालय मे बच्चों आईकार्ड जारी किया जा रहा है।

बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालय मे संचालित रूम टू रीड संस्था के द्वारा प्रधानमंत्री से मोहनसराय के प्राथमिक विद्यालय के पांच- पांच छात्र छात्राएं अंश पाण्डेय कक्षा 5, वनिता कुमारी कक्षा 5, नैन्सी कक्षा 5, राज श्रीवास्तव कक्षा 2, बेवी कुमारी कक्षा 4 को चयनित किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत