न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मनाएंगे अपना जन्मदिन, काशी की जनता को देंगे 557.40 करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 68 वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मनाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Sep 2018 7:51:59

PM मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मनाएंगे अपना जन्मदिन, काशी की जनता को देंगे 557.40 करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 68 वां जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मनाएंगे। इसके लिए काशी में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने के लिए तैयारियों में जुटी है। चौदहवें दौरे पर पीएम लोकार्पण और शिलान्यास के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र काशी की जनता को 557.40 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। इनमें 486.21 करोड़ के 10 लोकार्पण और 71.18 करोड़ रुपये के तीन शिलान्यास शामिल हैं।

पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर विशेषतौर पर 68 किलो का लड्डू तैयार करवाया जा रहा है। शहर में उस दिन 68 स्थानों पर रंगोली सजा कर खास साज सज्जा की जाएगी। 68 स्थानों पर 1000 दीप जलाए जाएंगे। शहर में 68 स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा और 68 मंदिरों में पूजा अर्चना होगी। चौराहों पर पिछले चार साल में हुए बदलाव की तस्वीर दिखे, इसके लिए भी विशेष प्लानिंग की गई है। प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाए जाएंगे।

दो दिवसीय दौरे में प्रधानमंत्री का फाइनल कार्यक्रम जारी होने के बाद रविवार को प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। पीएम के स्वागत के लिए राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार की शाम करीब पांच बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकाप्टर से डीरेका आएंगे।

डीरेका में थोड़ी देर रुकने के बाद सड़क मार्ग से रोहनिया थाने से आगे स्थित नरउर गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंचेंगे। यहां प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर विकसित हो रहे प्राथमिक विद्यालय को देखेंगे और आसपास के स्कूलों से आए 200 छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। वहां से लौटने पर कूड़ा बीनने वाले बच्चों के जीवन संवारने वाले काशी विद्यापीठ के छात्रों से डीरेका में बातचीत करेंगे।

prime minister narendra modi,narendra modi birthday,narendra modi birthday special,pm narendra modi,varanasi,kashi

देर शाम प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से तैयार बदलता बनारस, प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर तैयार ऑडियो विजुअल देखेंगे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी।

18 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी बीएचयू के एंफीथियेटर ग्राउंड में जनसभा करेंगे और इससे पहले आईपीडीएस, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, नागेपुर ग्राम पेयजल योजना, अटल इंक्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे। कुंभकारी, शहर उद्योग और खादी व सोलर से जुड़े करीगरों को मशीन भी आवंटित करेंगे।

पीएम मोदी बीएचयू में वैदिक विज्ञान केंद्र, रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ आफ्थेल्मोलॉजी और चोलापुर विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई।

लोकार्पित होने वाली योजनाएं

-शहर में विद्युत सुधार कार्य आईपीडीएस - 362 करोड़
-दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 3722 मजरों में बिजली कार्य- 84.61 करोड़
-दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत सिंगल फेज 90 हजार मीटर कार्य- 9.90 करोड़
-दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 33 केवी बेटावर उपकेंद्र निर्माण - 2.80 करोड़
-दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 33 केवी के कुरूसातों उपकेंद्र निर्माण - 2.58 करोड़
-नागेपुर ग्राम पेयजल योजना - 2.74 करोड़
-अटल इंक्यूबेशन सेंटर - 20 करोड़
-कुंभकारी उद्योग के तहत विद्युत चालित चाक, बलंजर, पग मशीन, आधुनिक भटटी आवंटन - 98 लाख
-हनी मिशन के तहत मधुमक्खी बाक्स का आवंटन - 53.25 लाख
-खादी व सोलर वस्त्र के तहत तीन रेडीबार्प मशीन का आवंटन - 7.50 लाख

शिलान्यास होने वाली योजनाएं
-काशी हिंदू विश्वविद्यालय में वैदिक विज्ञान केंद्र की स्थापना 14.10 करोड़
-रीजनल इंस्टीट्यूट आफ आ़फ्थेल्मोलॉजी - 34 करोड़
-132 केवी चोलापुर विद्युत उपकेंद्र - 23.08 करोड़

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत