चिदंबरम ने पूरी घटना को बताते हुए ट्वीट किया है, “चेन्नई एयरपोर्ट पर कॉफी-डे में मैंने चाय मांगी, उसने गर्म पानी और टी बैग दिया। कीमत थी 135 रुपए, भयावह, मैंने लेने से इनकार कर दिया, क्या मैं सही था या गलत।” चिदंबरम ने फिर एक ट्वीट किया और लिखा, “कॉफी यहां पर 180 रुपए में बिक रही है, मैंने पूछा कौन खरीदता है इसे? जवाब मिला-‘कई लोग’ क्या मैं आउटडेटेड हो गया हूं।” ट्विटर पर इस बात कि जानकारी देना खुद पी चिदंबरम जी के लिए भारी पड़ गया। ट्विट को लेकर लोग उनका मजाक बनाने लग गए। एक यूजर ने तो यहां तक बोल दिया कि क्या आप अपने दिन भूल गए जब वित्त मंत्री थे। उसने कहा सर जी याद करो। हालांकि इस कुछ यूजर उनके मजे लेते हुए बोले कि कभी पैसे दिए होते तो आपको पता चलता।At Chennai Airport Coffee Day I asked for tea. Offered hot water and tea bag, price Rs 135. Horrified, I declined. Was I right or wrong?
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) March 25, 2018
Coffee Rs 180. I asked who buys it? Answer was 'many'. Am I outdated?
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) March 25, 2018
















