न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी इंवेस्टर्स समिट : तैयारियां पूरी, 24 घंटे तैनात रहेंगे पुलिस के जवान, खुले रहेंगे स्कूल, दफ्तर व हॉस्पिटल

समिट के आगंतुकों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी और सीपीएमएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Feb 2018 2:43:14

यूपी इंवेस्टर्स समिट : तैयारियां पूरी, 24 घंटे तैनात रहेंगे पुलिस के जवान, खुले रहेंगे स्कूल, दफ्तर व हॉस्पिटल

राजधानी लखनऊ में पहली बार 21 और 22 फरवरी को यूपी इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियां अब पूरी हो चुकी हैं। इन्वेस्टर्स समिट में बुधवार को लखनऊ के आसमान में 40 से ज्यादा निजी 'उड़न खटोले', सड़कों पर 100 से ज्यादा मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू और इतनी ही अन्य लग्जरी कारें मेहमानों की आवभगत में लगेंगी।
समिट के आगंतुकों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी और सीपीएमएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है। पुलिस 21 व 22 फरवरी को होने वाले समिट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को फाइनल रिहर्सल करेगी।

इन्वेस्टर्स समिट की सुरक्षा की बात की जाए तो 09 एसपी, 35 एएसपी, 80 डीएसपी, 55 इंस्पेक्टर/एसओ, 625 एसआई, 60 महिला एसआई, 80 एचसीपी/एचसी, 3200 कॉन्स्टेबल, 300 महिला कॉन्स्टेबल की तैनाती की गई है। वहीं यातायात व्यवस्था के लिए 11 टीआई, 262 टीएसआई,104 एचसीटी, 805 ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को भी तैनात किया गया है।

24 घंटे तैनात रहेंगे पुलिस के जवान

एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि समिट को लेकर सीतापुर रोड से इंजिनियरिंग कॉलेज चौराहा, टेढ़ी पुलिया, खुर्रमनगर चौराहा, मुंशी पुलिया, पॉलिटेक्निक चौराहा, न्यू हाईकोर्ट तिराहा से लेकर मटियारी तक 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जिसके लिए 500 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कोशिश की जा रही है कि समिट की वजह से कहीं जाम न लगने पाए।

डीजी जोन राजीव कृष्णा ने बताया कि समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समापन राज्यपाल राम नाईक करेंगे। यहां दूरदराज से आने वाले डेलीगेट्स को ध्यान में रखते हुए अमौसी एयरपोर्ट से लेकर गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

खुले रहेंगे स्कूल, दफ्तर व हॉस्पिटल

एडीजी जोन ने बताया कि गोमतीनगर और विभूतिखंड से लेकर आसपास के इलाकों के अस्पतालों के साथ-साथ सभी स्कूल व दफ्तर खुले रहेंगे। इसके लिए रूट में कुछ डायवर्जन किया गया है। कार्यक्रम वाले दिन सुबह सात बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक आईजीपी की ओर जाने वाले रूट पर ट्रैफिक रोका जाएगा, साथ ही इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है।

up investors summit,uttar pradesh,lucknow,narendra modi,yogi adityanath

सरकार और प्रशासन द्वारा एक से एक बढ़कर इंतजाम

आयोजन में कोई कमी नहीं रह जाए इसके लिए सरकार और प्रशासन द्वारा एक से एक बढ़कर इंतजाम किए जा रहे हैं। खुद सीएम योगी आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार बैठक कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट से बड़े पैमाने पर प्रदेश में निवेश आएगा। जिससे रोजगार के अनेक अवसर सृजित होंगे और प्रदेश के नौजवानों को रोजगार मिलेगा। सभी विभाग इस आयोजन में टीमवर्क की भावना से काम करें। यह आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता की बेहतरी के लिए किया जा रहा है। ऐसे में, प्रत्येक विभाग की यह जिम्मेदारी है कि वह इसकी सफलता के लिए सारे प्रयास करे और अपने उत्तरदायित्वों का भली-भांति निर्वाह करे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत