न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साइकिल पर चलने वाले, फूस का घर और पेंशन की राशि गरीब बच्चों को देने वाले सारंगी बने मोदी सरकार में राज्यमंत्री

फूस का घर, आने जाने के लिए साईकिल और पेंशन की राशि को गरीब बच्चों के लिए दे देना।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 May 2019 12:30:50

साइकिल पर चलने वाले, फूस का घर और पेंशन की राशि गरीब बच्चों को देने वाले सारंगी बने मोदी सरकार में राज्यमंत्री

लोकसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आए नरेंद्र मोदी ने कल प्रधानमंत्री के तौर दूसरी बार शपथ ली। इस समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अलावा देश-विदेश के 8000 मेहमानों ने शिरकत की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में एक भव्य समारोह में मोदी व उनके मंत्रिमंडल के 57 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मंत्रियों की नई टीम 'युवा ऊर्जा एवं प्रशासनिक अनुभव' का मेल है और हम साथ मिलकर भारत की प्रगति के लिये काम करेंगे। वही अब शपथ के बाद शुक्रवार की शाम 5 बजे नए केन्द्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक होने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब कोई निश्चित एजेंडा नहीं है। इसमें संसद का सत्र आहूत करने की संभावित तारीख तय की जा सकती है।

वही इन सबके बीच जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है ओडिशा के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी की। प्रताप चंद्र सारंगी ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। फूस का घर, आने जाने के लिए साईकिल और पेंशन की राशि को गरीब बच्चों के लिए दे देना। मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ओडिशा के सांसद प्रताप सारंगी को अपनी इसी सादगी के लिए जाना जाता है। जब वो शपथ ले रहे थे, तब वहां मौजूद लोगों ने उनको चीयर किया। इतना ही नहीं इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी प्रताप चंद्र सारंगी के लिए तालियां बजाईं।

pratap chandra sarangi,pratap sarangi,amit shah,amit shah clapping,odisha,balasore,pm modi,modi government,news,news in hindi

अब 64 साल के हो चुके प्रताप चंद्र सारंगी (Pratap Chandra Sarangi) ने कभी साधु बनना चाहा था और वह एकांत जीवन बिताना चाहते थे लेकिन उनका समाज के प्रति समर्पण और जनसेवा का भाव उनको मोदी मंत्रिमंडल में ले आया। सारंगी कई सालों से समाजसेवा में लगे हैं। उन्होंने शादी भी नहीं की है। वह रामकृष्ण मठ में साधु बनना चाहते थे। इसके लिए वह कई बार मठ भी गए थे, लेकिन जब मठ वालों को पता लगा कि उनके पिता नहीं है और उनकी मां अकेली हैं, तो मठ वालों ने उन्हें मां की सेवा करने को कहा। पिछले साल उनकी मां का देहांत हुआ है।

pratap chandra sarangi,pratap sarangi,amit shah,amit shah clapping,odisha,balasore,pm modi,modi government,news,news in hindi

सारंगी लंबे समय तक आरएसएस से जुड़े रहे हैं और इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बालासोर संसदीय सीट से बीजद प्रत्याशी रबींद्र कुमार जेना को 12,956 मतों से हरा दिया।

pratap chandra sarangi,pratap sarangi,amit shah,amit shah clapping,odisha,balasore,pm modi,modi government,news,news in hindi

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सारंगी को ओडिशा का मोदी भी कहा जाता है। वह दो बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुने जा चुके हैं। सारंगी ने जिस अंदाज में चुनाव लड़ा, वह भी बिल्कुल अलग था। जहां, दूसरे उम्मीदवार बड़ी-बड़ी गाड़ियों में बैठकर चुनावी कैंपेन कर रहे थे, वहीं सारंगी ऑटोरिक्शा रैली करते थे। वह साइकिल से कैंपेन करने निकल पड़ते थे। वह प्रोफेशनल मैनेजर्स से ज्यादा अपने पार्टी कार्यकर्ताओं पर निर्भर थे।

pratap chandra sarangi,pratap sarangi,amit shah,amit shah clapping,odisha,balasore,pm modi,modi government,news,news in hindi

यह पहला मौका नहीं है जब प्रताप चंद्र सारंगी ने लोकसभा चुनाव लड़ा हो। उन्होंने साल 2014 में भी लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें रबींद्र कुमार जेना ने हरा दिया था। राष्ट्रीय चुनाव लड़ने से पहले सारंगी 2004 से 2014 तक ओडिशा विधानसभा के सदस्य रहे हैं।

pratap chandra sarangi,pratap sarangi,amit shah,amit shah clapping,odisha,balasore,pm modi,modi government,news,news in hindi

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत