न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रात 2 बजे प्रमोद सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

भारतीय जनता पार्टी के प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) गोवा के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Goa) बन गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Mar 2019 7:42:35

रात 2 बजे प्रमोद सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

भारतीय जनता पार्टी के प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) गोवा के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Goa) बन गए हैं। रात 2 बजे प्रमोद सावंत ने (Pramod Sawant) राज्यभवन में आयोजित समारोह में पद और गोपनियता की शपथ ली। प्रमोद सावंत (Pramod Sawant News) को गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। उनके साथ महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के सुधीन धनलीकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सोमवार देर रात आयोजित समारोह में प्रमोद सावंत और 2 डिप्टी सीएम के अलावा 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 46 साल के सावंत आरएसएस काडर से आने वाले गोवा में बीजेपी के अकेले विधायक हैं। इससे पहले वह पार्टी के प्रवक्ता और गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं। शपथ समारोह से पहले प्रमोद सावंत ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे निभाने की मेरी पूरी कोशिश रहेगी। मैं जो भी कुछ हूं मनोहर पर्रिकर की वजह से ही हूं। उन्होंने ही मुझे राजनीति में लाया और उन्हीं के बदौलत मैं गोवा विधानसभा का स्पीकर बना। सावंत का शपथ ग्रहण पहले सोमवार रात 11 बजे होना था लेकिन सहयोगी दलों की खींचतान की वजह से यह टलता रहा। आखिरकार देर रात दो बजे सावंत ने दो उपमुख्यमंत्रियों और 9 मंत्रियों के साथ सीएम पद की शपथ ली। इन मंत्रियों में एमजीपी के दो सुदीन धावलिकर और मनोहर अजगांवकर के अलावा गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई, विनोद पालीकर और जयेश सलगांवकर शामिल हैं। वहीं बीजेपी के मौविन गौदिन्हो, विश्वजीत राणे, मिलिंद नाईक और निलेश नाईक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा निर्दलीय विधायकों रोहन खवंटे और गोविंद गावडे को भी मंत्री पद दिया गया है।

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के रविवार को हुए निधन के बाद से यह पद खाली था। मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का कैंसर की बीमारी से जूझते हुए 63 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया था। मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar Dies) अग्नाशय कैंसर से पीड़ित थे। मनोहर पर्रिकर गोवा में एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे थे, जिसमें भाजपा के साथ गोवा फॉरवर्ड पार्टी, एमजीपी और निर्दलीय शामिल रहे। बताया जाता है कि गोवा विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद सावंत मनोहर पर्रिकर के बेहद करीबी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत