न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना का कहर / जब तक वैक्सीन नहीं मिलती, वायरस के साथ जीना पड़ेगा : प्रकाश जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण रोकने में कामयाबी मिली। लॉकडाउन के तीसरे चरण में 4 मई से आधे देश में पूरी तरह कामकाज शुरू हो जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 May 2020 4:12:17

कोरोना का कहर /  जब तक वैक्सीन नहीं मिलती, वायरस के साथ जीना पड़ेगा : प्रकाश जावड़ेकर

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हजार 340 हो गई है। शनिवार को आंध्रप्रदेश में 62, राजस्थान में 14, कर्नाटक में 9 और बिहार में 9 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले शुक्रवार को रिकॉर्ड 2396 मामले आए। एक दिन में सबसे ज्यादा 961 मरीज ठीक भी हुए। सरकार ने शनिवार को कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात की जानकारी दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सबसे बुरा दौर गुजर चुका है, लेकिन जब तक बीमारी पर पूरी तरह काबू नहीं पा लेते, तब तक हमें सतर्क रहते हुए गाइडलाइन माननी चाहिए। ये संक्रमण चीन से आया, लेकिन अभी इसका कोई वैक्सीन नहीं मिला। वैक्सीन मिलने तक हमें वायरस के साथ ही जीना होगा। मास्क लगाना, बार-बार हाथ धोना, दो गज की दूरी रखना, ये 'न्यू नॉर्मल' हैं। समाज ने पिछले 40 दिन में ये बहुत अच्छे से सीख लिया है।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण रोकने में कामयाबी मिली। लॉकडाउन के तीसरे चरण में 4 मई से आधे देश में पूरी तरह कामकाज शुरू हो जाएगा। कोरोना पर हमारा प्रबंधन दूसरे देशों से काफी अच्छा है। सभी जोन अच्छी तरह बांट दिए गए हैं।

इसके साथ ही जावड़ेकर ने विपक्ष पर भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा वे दिशाहीन हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। वे न तो एक भी अच्छी बात नहीं कह रहे हैं न ही अच्छे सुझाव दे रहे। वे पहले जिन बातों से सहमत थे, अब उन्हीं को लेकर सरकार पर आरोप लगा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल सरकार के आरोपों पर जावड़ेकर ने कहा कि वहां कुछ लोगों ने भारत और बंगाल के बीच युद्ध करना चुना है। हमें युद्ध में और बहस में कोई रुचि नहीं है। हमारा मकसद परेशानी दूर करना है। हम हर राज्य की मदद करना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ