न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी सरकार ने दिए AC चलाने के कुछ खास टिप्स, अपनाए और बचाए पैसा

बिजली मंत्री आरके सिंह ने ऊर्जा खपत में कमी लाने के इरादे से ग्राहकों से अपने एयर कंडीशनर (AC) को औसत तापमान 24 डिग्री पर चलाने की अपील की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Jul 2019 7:48:58

मोदी सरकार ने दिए AC चलाने के कुछ खास टिप्स, अपनाए और बचाए पैसा

बिजली के बिल से कर कोई परेशान रहता है खासकर गर्मियों में। और अगर आप गर्मियों में एयर कंडीशनर (AC) का इस्‍तेमाल करते है तो यह बिल दुगना-तिगुना हो जाता है। दरअसल, AC पर बिजली की खपत ज्‍यादा होती है और यही वजह है कि बिल भी ज्‍यादा आता है। वही आपके बढ़ते बिल से मोदी सरकार भी परेशान है इसलिए AC चलाने के कुछ टिप्‍स दिए है जिनकी मदद से आप काफी हद तक बिजली बिल बचा सकते हैं।

दरअसल, बिजली मंत्री आरके सिंह ने ऊर्जा खपत में कमी लाने के इरादे से ग्राहकों से अपने एयर कंडीशनर (AC) को औसत तापमान 24 डिग्री पर चलाने की अपील की है।

modi government,electricity bill,air conditioner

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बिजली मंत्री आरके सिंह ने इस संबंध में केंद्र सरकार के मंत्रालयों, सार्वजनिक उपक्रमों/विभागों को पत्र भी लिखा है। इस पत्र में 24-25 डिग्री पर AC चलाने को कहा गया है। बिजली मंत्रालय के अधीन आने वाले ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के अनुमान के मुताबिक AC का तापमान केवल एक डिग्री बढ़ाने से हम करीब 6 फीसदी बिजली बचा सकते हैं। इससे ग्राहकों के बिजली बिल में काफी कमी आएगी।

बिजली मंत्री आरके सिंह ने कहा, 'बीईई के दिशानिर्देश के अनुसार एसी को 20 डिग्री के बजाय 24 डिग्री पर चलाया जाए तो इससे करीब 24 फीसदी बिजली की बचत होगी। कुल मिलाकर देश करीब 23 अरब यूनिट बिजली की बचत कर सकता है।'

आरके सिंह ने आगे कहा, हमें पेरिस समझौते के तहत यह सुनिश्चित करना है कि 2030 तक भारत प्रति इकाई GDP उत्सर्जन गहनता स्तर में 2005 के स्तर से एक तिहाई कमी लाए। उन्होंने बताया कि देश में कुल बिजली खपत में इमारतों की हिस्सेदरी 30 फीसदी से अधिक है। इसमें सरकारी इमारतें बिजली खपत के सबसे बड़े स्रोत हैं।

सुबह, दोपहर और शाम बिजली की दरे होंगी अलग-अलग

वही इसके साथ-साथ आरके सिंह ने यह भी कहा है कि दिन में तीन तरह के पावर टैरिफ हो सकते हैं। जिसमें सुबह, दोपहर और शाम को बिजली की दरे अलग-अलग होंगी। दोपहर में कम और रात की बिजली की दर अभी जितनी है उससे ज्यादा नहीं होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत