न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्याज के बाद अब आलू के भाव आसमान पर, एक हफ्ते में डबल हुए दाम

प्याज के बाद अब आलू के भाव आसमान छू रहे हैं। दिल्ली के रीटेल बाजारों में शनिवार को आलू की औसत कीमत 40 रुपये किलो थी, जो अगले दिन 50 रुपये तक बिका।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Dec 2019 9:17:25

प्याज के बाद अब आलू के भाव आसमान पर, एक हफ्ते में डबल हुए दाम

प्याज के बाद अब आलू के भाव आसमान छू रहे हैं। दिल्ली के रीटेल बाजारों में शनिवार को आलू की औसत कीमत 40 रुपये किलो थी, जो अगले दिन 50 रुपये तक बिका। पिछले हफ्ते यह 20 से 25 रुपये की रेंज में था। आजादपुर मंडी में अधिकतम थोक कीमत 21 रुपये किलो थी, जो दिसंबर 2018 में 6-10 रुपये किलो थी। तकरीबन 10 दिनों में रीटेल में आलू के भाव 100 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं। आलू कारोबारियों का कहना है कि पंजाब से नए आलू की आवक में कमी और बारिश के चलते कई इलाकों में निकासी प्रभावित होने से दाम बढ़ गए हैं। ये दाम अस्थाई है और कीमतें कुछ दिनों में सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है।

आगरा के आलू कारोबारियों का कहना है कि आलू कीमतों का ट्रेंड प्याज से बिल्कुल अलग है। यह बढ़ोतरी तकनीकी है, जो जल्द सामान्य हो जाएगी। हालांकि रीटेल कीमतें 20-25 के स्तर पर ही रहेंगी। पिछले साल कीमतें काफी गिरने से कई इलाकों में किसानों ने कम बुआई की है, लेकिन कुल उत्पादन में कमी के संकेत अभी तक नहीं मिले हैं।

आपको बता दे, आलू के अलावा ज्यादातर हरी सब्जियां भी बारिश और ओलावृष्टि के चलते महंगी हो गई हैं। गोभी, पालक, टमाटर के दाम पिछले दिसंबर के मुकाबले 50-60 फीसदी ज्यादा हैं। दाल, चावल, गेहूं और सब्जियों की कीमतों में तेजी के चलते ही नवंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक तीन साल के उच्चतम स्तर 5.54 फीसदी पर पहुंच गया है, जो पिछले नवंबर में 2.33 था।

आलू, प्याज, दूध जैसी बेसिक कमोडिटीज की कीमतें इस साल 15 से 700 फीसदी तक बढ़ी हैं। दिल्ली में मदर डेयरी और अमूल दूध की कीमतें छह महीनों में ही 10% बढ़ी है। दोनों कंपनियों ने मई के आखिर में 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की थी, जबकि शनिवार को एक बार फिर 3 रुपये लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत