न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पोस्टर से बढ़ी हलचल, उत्तर प्रदेश की इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे रॉबर्ट वाड्रा!

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सियासी गलियारों में सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है और वो है क्या कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के बाद उनके उनके पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) भी सियासी मैदान में एंट्री करेंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Feb 2019 11:43:47

पोस्टर से बढ़ी हलचल, उत्तर प्रदेश की इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे रॉबर्ट वाड्रा!

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से ठीक पहले सियासी गलियारों में सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है और वो है क्या कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के बाद उनके उनके पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) भी सियासी मैदान में एंट्री करेंगे? इस सवाल के उठने के पीछे वजह है कल रोबर्ट वाड्रा द्वारा अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिये सक्रिय राजनीति में आने का संकेत देना और इसके बाद अब यूपी के मुरादाबाद में कांग्रेस नेताओं ने उन्हें चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। मुरादाबाद युवक कांग्रेस की ओर से ये पोस्टर्स लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स में लिखा है- 'रॉबर्ट वाड्रा जी मुरादाबाद संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए आपका स्वागत है।' इस पोस्टर में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस चीफ राहुल गांधी की भी तस्वीरें भी लगी हुई हैं। हालांकि कांग्रेस ने रॉबर्ट वाड्रा की राजनीति में एंट्री की खबरों से इनकार किया है। कांग्रेस का कहना है कि रॉबर्ट वाड्रा लंबे समय से विभिन्न एनजीओ से जुड़े हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की बहन और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भी सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया था। कांग्रेस ने उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया थी, उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई थी। इसके अलावा कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को तुरंत प्रभाव से महासचिव नियुक्त करके पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी