न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पोस्ट ऑफिस में खुलवाए सेविंग अकाउंट, मिलेगा ज्यादा ब्याज और मिनिमम बैलेंस का भी झंझट नहीं, पूरी जानकारी

अगर आप पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाने की सोच रहे हैं, तो आपके पास तीन ऑप्शन्स हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Oct 2018 9:22:13

पोस्ट ऑफिस में खुलवाए सेविंग अकाउंट, मिलेगा ज्यादा ब्याज और मिनिमम बैलेंस का भी झंझट नहीं, पूरी जानकारी

अगर आप पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवाने की सोच रहे हैं, तो आपके पास तीन ऑप्शन्स हैं। तीनों तरह के खातों में आपको किसी भी तरह का मिनिमम बैलेंस बनाए रखने की जरुरत नहीं है और इन खातों पर आपको सरकारी बैंकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज भी मिलेगा। यह 5.5 फीसदी होगा। इन तीन तरह के खातों में रेग्युलर सेविंग्स अकाउंट और दो तरह के बेसिक सेविंग्स डिपोजिट अकाउंट्स भी हैं। आइए आपको बताते हैं इन खातों के बारे में कुछ खास जानकारी

सफल खाता:

आप 10 साल या उससे ज्यादा की उम्र के हैं, तो आप सिर्फ 100 रुपये जमा करवा कर यह खाता खुलवा सकते हैं। इसके साथ आपको फ्री एटीएम-डेबिट कार्ड मिलेगा। हालांकि इसमें आप 1 लाख रुपये से ज्यादा बैलेंस नहीं रख सकते। नॉमिनेशन फैसिलिटी भी मिलेगी।

सुगम खाता:

सुगम खाता भी 10 साल या उससे ज्यादा की उम्र का कोई भी व्यक्ति खोल सकता है। हालांकि इसमें शुरुआत में खाता खुलवाने के लिए रकम जमा करना अनिवार्य नहीं है। मिनिमम बैलेंस की शर्त नहीं है। इसमें भी आप अधिकतम बैलेंस 1 लाख रुपये रख सकते हैं। डेबिट कार्ड फ्री मिलेगा और नोमिनेशन फै‍स‍िलिटी भी मिलेगी।

सरल खाता:

10 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग सामान्य केवाईसी डिटेल के साथ ये खाता खुलवा सकते हैं। इसमें न्यूनतम बैलेंस की शर्त तो नहीं है, लेकिन इसमें आप 50 हजार रुपये से ज्यादा बैलेंस नहीं रख पाएंगे। इसके साथ भी आपको फ्री एटीएम कम डेबिट कार्ड और नोमिनेशन फैसिलिटी मिलेगी।

अनलिमिटेड फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन:

अगर आप इंडिया पोस्ट एटीएम और पीएनबी बैंक के एटीएम से लेन-देन करते हैं, तो महीने में सभी लेन-देन चार्ज फ्री होंगे। हालांकि मेट्रो शहरों में आप दूसरे बैंकों के एटीएम से 3 ट्रांजैक्शन फ्री में कर सकते हैं। नॉन-मेट्रो शहरों के लिए 5 लेन-देन फ्री हैं।

इन तीनों श्रेणी में जब आप खाता खुलवाते हैं, तो आपको डोर स्टेप बैंक‍िंग की सुविधा भी मिलती है। इसके लिए आपको 15 से 35 रुपये का चार्ज चुकाना पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल