न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल के मरीज होने के बावजूद पुर्तगाल के 71 वर्षीय राष्ट्रपति ने समुद्र में डूब रही दो लड़कियों की बचाई जान

पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डि सूजा हैं जिन्होनें दिल के मरीज होने के बावजूद ऐसा कारनामा किया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Aug 2020 12:49:17

दिल के मरीज होने के बावजूद पुर्तगाल के 71 वर्षीय राष्ट्रपति ने समुद्र में डूब रही दो लड़कियों की बचाई जान

उम्र बढ़ने के साथ ही शारीरिक क्षमता घटने लगती हैं। अब जरा सोचिए कि 71 वर्ष की उम्र में शक्स ने अपनी जान पर खेलकर समुद्र में डूब रही दो लड़कियों को बचाया हो। ऐसा करने वाले और कोई नहीं बल्कि पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डि सूजा हैं जिन्होनें दिल के मरीज होने के बावजूद ऐसा कारनामा किया हैं। राष्ट्रपति मार्सेलो ने जबरदस्त बहादुरी का परिचय देते हुए समुद्र में डूब रहीं दो लड़कियों की जान बचाकर सभी को हैरान कर दिया है।

दरअसल, यह घटना 15 अगस्त के दिन अलगारवे शहर के प्रेया डो अल्वोर बीच पर घटी है, जहां दो लड़कियां कयाक (एक प्रकार की डोंगीनुमा नाव) लेकर समुद्र के अंदर गई थीं। लेकिन समुद्र में थोड़ा आगे जाने पर इन लड़कियों की नाव तेज लहर के चलते पलट गई और वे डूबने लगे। इस दौरान राष्ट्रपति मार्सेलो भी बीच पर ही मौजूद थे और मीडिया से पर्यटन व्यवसाय को लेकर बात कर रहे थे। उन्होंने पानी में हाथ-पैर मारतीं लड़कियों को देखा और तत्काल तैरकर उनके पास पहुंच गए।

इस दौरान वहां एक अन्य व्यक्ति भी जेट स्की लेकर पहुंच गया, जिसकी मदद से उन्होंने नाव को सीधा करते हुए दोनों लड़कियों की जान बचा दी। बता दें कि राष्ट्रपति मार्सेलो दिल के मरीज हैं। पिछले साल ही उन्होंने दिल का एक माइनर ऑपरेशन भी कराया था। राष्ट्रपति मर्सेलो ने कहा कि लड़कियां अभी अच्छे से तैरना नहीं जानती थीं। उन्होंने यह भी कहा कि इस समुद्री बीच की तेज लहरें कुशल तैराकों के लिए भी दिक्कत पैदा कर सकती हैं।

छुट्टियां बिता रहे थे राष्ट्रपति

पुर्तगाली टीवी चैनल 20 मिन्टोस के मुताबिक, कोरोना के चलते अन्य देशों की तरह पुर्तगाल का भी पर्यटन सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों को एक बार फिर घर से निकलने और पर्यटन के लिए प्रेरित करने को राष्ट्रपति अलगारवे में दो दिन की छुट्टियां बिता रहे हैं।

फारो जिले का प्रशासनिक मुख्यालय अल गारवे पुर्तगाल के लिए लिस्बन के बाद पर्यटन राजस्व में दूसरे नंबर पर है। तभी उन्होंने देखा कि दो महिलाएं समुद्र में फंसी हैं। वे बहकर परिआ डो अल्वोर में पहुंच गई। समुद्र में भी काफी ऊंची लहरें उठ रही थीं। तेज लहरों के चलते महिलाएं तैर भी नहीं पा रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत