न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धर्म के आधार पर लोगों में दुश्मनी फैलाने का आरोप

नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को अमेजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 May 2019 1:03:32

अमेजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धर्म के आधार पर लोगों में दुश्मनी फैलाने का आरोप

नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को अमेजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है कि अमेजन के खिलाफ धर्म के आधार पर लोगों में दुश्मनी फैलाने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। नोएडा के सेक्टर 58 के थाने में उन्होंने शिकायत दी है। शिकायतकर्ता विकास मिश्रा का कहना है कि अमेजन ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

अमेजन की वेबसाइट पर हिंदू देवताओं की तस्वीरों वाले टॉयलेट सीट कवर और कालीन बिकने का मामला सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा है। अमेजन को सोशल मीडिया पर हजारों लोगों के गुस्से के सामना करना पड़ा है। सोशल मीडिया पर गुरुवार से #बायकॉटअमेजन हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। अमेजन पर भगवान शिव और गणेश की तस्वीरों वाले डोरमेट बिकने की तस्वीरें सामने आने के बाद कई लोग मोबाइल से अमेजन का ऐप हटा रहे हैं। अमेजन के बायकॉट की मुहिम भी तेजी से बढ़ रही है। लोग एक दूसरे से अपील कर रहे हैं कि अमेजन का सार्वजनिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। इससे पहले अमेजन पर तिरंगे वाला डोरमेट बिकने का मामला सामने आया था। तब लोगों ने कंपनी को चेतावनी दी थी। अमेजन के खिलाफ 24,000 से ज्यादा ट्वीट किए गए। कुछ ट्वीट में तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी टैग किया गया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि अमेजन अपनी वेबसाइट पर लगातार ऐसे प्रोडक्ट डालती है जिनसे हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं। इससे देश में किसी भी समय सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है। इसलिए अमेजन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं बार-बार नहीं हों और हिंदू गर्व और सम्मान के साथ शांति से रह सकें।

amazon,fir against amazon,doormats,boycott amazon,fir,hindu gods

हमेशा भारत के ही पूर्वज देवी देवताओं का अपमान क्यों? : बाबा रामदेव

शुक्रवार को पतंजलि के फाउंडर बाबा रामदेव ने भी अमेजन की निंदा की थी। अमेजन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पतंजलि के फाउंडर बाबा रामदेव ने कहा है कि अमेजन को माफी मांगनी चाहिए। रामदेव ने ट्वीट कर सवाल किया- हमेशा भारत के ही पूर्वज देवी देवताओं का अपमान क्यों?

2017 में भी अमेजन के खिलाफ महात्मा गांधी की तस्वीर वाले फुटवियर बेचने की शिकायत मिली थी। कनाडा में तिरंगे की तस्वीर वाले डोरमेट बिकने का मामला भी सामने आया था।

क्या कहना है अमेजन का

अमेजन का कहना है कि सभी विक्रेताओं को कंपनी के दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। जो ऐसा नहीं करते हैं उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। उन विक्रेताओं को अमेजन के प्लेटफार्म से हटाया भी जा सकता है। प्रवक्ता ने बताया कि जिन उत्पादों को लेकर सवाल उठाया जा रहा है उन्हें हमारे स्टोर से हटाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह