न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : पकड़ा गया एटीएम कार्ड बदल ठगी करने वाले गिरोह का शातिर, बातों में लगा करते फेरबदल

जयपुर में मुहाना थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए एटीएम कार्ड बदल ठगी करने वाले गिरोह के एक शातिर को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 18 Feb 2021 7:59:03

जयपुर : पकड़ा गया एटीएम कार्ड बदल ठगी करने वाले गिरोह का शातिर, बातों में लगा करते फेरबदल

जयपुर में मुहाना थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए एटीएम कार्ड बदल ठगी करने वाले गिरोह के एक शातिर को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने मध्यप्रदेश की भिंड जिला जेल में बंद आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। एडिशनल डीसीपी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि ठग गैंग में शामिल बदमाश एटीएम कार्ड धारक को एटीएम मशीन से रसीद नहीं निकलने व एटीएम कार्ड मशीन में नहीं लगाना आने का झांसा देकर उनके एटीएम कार्ड खुद ले लेते है। इसके बाद नजर बचाकर एटीएम बदल लेते है और खाताधारक के खाते से रुपए निकाल लेते है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) हरेन्द्र महावर ने बताया कि आरोपी आमिर (28) गाजियाबाद उत्तरप्रदेश हाल करवाल नई दिल्ली में रहता है। वह आपराधिक केस में केन्द्रीय कारागृह भिण्ड में बंद था। उसके खिलाफ करीब आधा दर्जन से ज्यादा केस दर्ज है। इससे पहले गैंग के दो बदमाश आजाद उमर उर्फ गुड़ व साउद गिरफ्तार हो चुके है। पुलिस को गैंग में नामजद आमिर की तलाश थी। मुहाना थानाप्रभारी लखन खटाणा के नेतृत्व में हुई पड़ताल में आमिर के भिंड जेल में होने का पता चला। तब उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया।

पीड़ित गिर्राज सिंह ने मुहाना थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था कि 19 दिसंबर 2017 को उन्होंने व उनके परिचित धर्मपाल रुपए निकालने गए थे। उसी वक्त तीनों शातिर ठग एटीएम में आए। उन्होंने कहा कि वे पर्ची निकालना नहीं जानते है। उनको एटीएम कार्ड भी लगाना नहीं आता। यह कहकर बातों में फंसाया।

पीड़ित गिर्राज सिंह व धर्मपाल के एटीएम कार्ड लिए। उनको एटीएम में दो तीन बार लगाकर चैक किया। तब नजर बचाकर तीनों बदमाशों ने दोनों पीड़ितों के एटीएम कार्ड बदल लिए। उनके पिनकोड भी जान लिया। इसके बाद वहां से चले गए। बाद में, बदमाशों ने गिर्राज के खाते से 71,300 रुपए व धर्मपाल के खाते से 39,000 रुपए निकाल लिए। 2018 में दर्ज इस केस में आमिर की तलाश थी, जबकि दो आरोपी पहले गिरफ्तार कर लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती