न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लंदन में बेखौफ है नीरव मोदी, कांग्रेस के आरोप पर BJP का पलटवार- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

कांग्रेस के आरोप पर बीजेपी का कहना है कि सरकार नीरव मोदी को वापस लाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Mar 2019 1:59:14

लंदन में बेखौफ है नीरव मोदी, कांग्रेस के आरोप पर BJP का पलटवार- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

पीएनबी घोटाले (PNB Scam) के आरोपी और भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) भारत की जांच एजेंसी तलाश रही है, वो लंदन (London) की सड़कों पर घूमता मिला। नीरव मोदी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह लंदन की सड़कों पर बेखौफ घूमता नजर आ रहा है। बैंकों का 13 हजार करोड़ लेकर फरार हीरा कारोबारी पहली बार कैमरे में कैद हुआ। वीडियो अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ का है। वीडियो के सामने आने के कुछ ही घंटों के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। कांग्रेस ने इसी बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ''पत्रकार नीरव मोदी को पकड़ने में कामयाब हुए। मोदी सरकार ऐसा क्यों नहीं कर पाई? मोदी किसकी रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं? अपने आपको, नीरव मोदी या उन्हें भागने वाले लोग को?'' पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''देश का ₹23,000 करोड़ लूट कर ले जाओ, बग़ैर रोक-टोक देश से भाग जाओ। फिर PM के साथ विदेश में फ़ोटो खिचवाओ, लंदन में ₹73Cr के ऐशगाह में ज़िंदगी बिताओ, बुझो, मैं कौन हूँ, अरे छोटा मोदी, और कौन! जब मोदी भए कौतवाल, तो डर काहे का!! मोदी है तो मुमकिन है!!!''

london,nirv modi,fugitive,investigating agencies,scandal

बीजेपी का कांग्रेस पर पलटवार

कांग्रेस के आरोप पर बीजेपी का कहना है कि सरकार नीरव मोदी को वापस लाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। बीजेपी नेता गोपाल अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस की सरकार ने नीरव मोदी को पैसे दिये थे। हमारी सरकार के डर से भाग गया। हम उसे वापस (प्रत्यर्पित) लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। नीरव मोदी को भगोड़ा घोषित कर दिया गया, संपत्ति जब्त कर ली गई, अवैध घर उड़ा दिए गए, व्यवसाय बंद हो गए, उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। अब उल्टा चोर चौकीदार को डांटे।

london,nirv modi,fugitive,investigating agencies,scandal

नीरव मोदी के खिलाफ जारी है रेड कॉर्नर नोटिस

जांच एजेंसियों ने इंडिया टुडे को बताया है कि वे नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के सिलसिले में यूके के अधिकारियों से खुश नहीं हैं। एजेंसियों का कहना है कि मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जाने के बाद हमने ब्रिटेन के अधिकारियों को उनके पते पर प्रत्यर्पण का अनुरोध भेजा। अधिकारियों से उम्मीद की जाती थी कि वे मोदी को अस्थायी रूप से गिरफ्तार करेंगे, ताकि न्यायिक प्रक्रिया शुरू हो सके लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

नीरव मोदी को गिरफ्तार करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने यूके के अधिकारियों को कई रिमाइंडर भेजे हैं, लेकिन लंदन के अधिकारियों ने नीरव के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी के मामले में नीरव मोदी की 147.72 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आज सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹11,000 सस्ती – जानें ताजा भाव
आज सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹11,000 सस्ती – जानें ताजा भाव
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 939 और निफ्टी 258 अंक चढ़कर बंद; इन स्टॉक्स में आई तेजी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 939 और निफ्टी 258 अंक चढ़कर बंद; इन स्टॉक्स में आई तेजी
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
तान्या मित्तल फिर बनीं ट्रोल्स का निशाना, पहनी 'राम-सीता' प्रिंट वाली साड़ी, पोंछा एकता कपूर का चेहरा
तान्या मित्तल फिर बनीं ट्रोल्स का निशाना, पहनी 'राम-सीता' प्रिंट वाली साड़ी, पोंछा एकता कपूर का चेहरा
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
शादी के बाद फरमान खान संग हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे बिताए यादगार पल
शादी के बाद फरमान खान संग हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे बिताए यादगार पल
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स