न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PNB Scam : 21 जगहों पर ईडी का छापा, 5674 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को देशभर में 21 जगहों पर छापेमारी कर 25 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Feb 2018 12:07:43

PNB Scam : 21 जगहों पर ईडी का छापा, 5674 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को देशभर में 21 जगहों पर छापेमारी कर 25 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की। ईडी के प्रवक्ता अनिल रावल ने बताया, "ईडी ने नीरव मोदी मामले में देशभर में 21 जगहों की तलाशी ली और 25 करोड़ रुपये मूल्य के हीरा, सोना, कीमती पत्थर और जेवरात जब्त किए। अब तक इस मामले में 5,674 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की जा चुकी है।"

इससे पहले 11,300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के इस मामले में शुक्रवार को 35 जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें 549 करोड़ रुपये मूल्य के हीरा, सोना और जेवरात जब्त किए गए।

अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मुंबई स्थित उनकी कंपनी डायमंड आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट्स और स्टेलर डायमंड के कथित फर्जीवाड़े के उजागर होने के बाद ईडी ने गुरुवार को धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की थी।

pnb scam,cbi,pnb bank scam,punjab national bank,punjab national bank scam,ed

मुंबई में आभूषण कारोबारी की छह संपत्तियां सील कर दी गई हैं। यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा नीरव मोदी के खिलाफ 6,498 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को लेकर बुधवार को दर्ज मामले के आधार पर की गई है।

सीबीआई ने गुरुवार को कहा कि गीतांजलि समूह की कंपनियों के 10 निदेशकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता व भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम के तहत आपराधिक साजिश रचने व धोखाधड़ी करने के आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें मुंबई के वालकेश्वर स्थित गीतांजलि जेम्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मेहुल चोकसी भी शामिल हैं।

एफआईआर में बैंक के दो पूर्व कर्मी के भी नाम हैं, जो फर्जी लेन-देन में प्रत्यक्ष तौर पर शामिल हैं।
इसके अलावा, गीतांजलि समूह की तीन कंपनियों के नाम भी सीबीआई की एफआईआर में दर्ज हैं, जिनपर 4,886.72 करोड़ रुपये का नुकसान करने का आरोप है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन