न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PNB Scam : अभिषेक मनु सिंघवी ने सरकार से किया सवाल - क्या केवल उन्हीं को नोटिस भेजा जाएगा, जो कांग्रेस में हैं?

नोटिस के जवाब में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सिंघवी ने मौजूदा सरकार पर आरोप लागतें हुए कहा कि उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़ित कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Feb 2018 9:41:30

PNB Scam : अभिषेक मनु सिंघवी ने सरकार  से किया सवाल - क्या केवल उन्हीं को नोटिस भेजा जाएगा, जो कांग्रेस में हैं?

पंजाब नेशनल बैंक के 11400 करोड़ का घोटाला सामने आने के बाद अभी तक कई लोगों पर सीबीआई, ईडी समेत अन्य एजेंसिया गाज गिरा चुकी हैं। सीबीआई और ईडी लगातार जहां छापेमारी और बैंक अधिकारियों से पूछताछ कर रही है वही मंगलवार को कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी और गजल गायक अनीता सिंघवी को भी नोटिस जारी किया है। यह नोटिस इनकम टैक्स एक्ट धारा 131 के तहत जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि उनके द्वारा नीरव मोदी की कंपनियों से डील करने का आरोप है। नोटिस में कहा गया कि 5 करोड़ रुपए की पेमेंट कैश से की गई थी।

ऐसा माना जा रहा है कि अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी अनीता ने नीरव मोदी की कंपनी से 6.5 करोड़ की ज्वैलरी खऱीदी थी। जिसमें 5 करोड़ कैश दिया गया था और 1.5 करोड़ रुपए चेक से दिए गए थे। नोटिस में इनकम टैक्स विभाग ने कैश देने के सोर्स के बारे में जानकारी देने को कहा है।

वही इस नोटिस के जवाब में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सिंघवी ने मौजूदा सरकार पर आरोप लागतें हुए कहा कि उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या आयकर विभाग उन सभी लोगों को नोटिस भेजेगा, जो नीरव मोदी से गहने खरीदने वालों की सूची में शामिल हैं? या "केवल उन्हीं को नोटिस भेजा जाएगा, जो कांग्रेस में हैं?"

सिंघवी ने कहा कि वह कानून के अनुसार, आयकर विभाग की 'प्रश्नावली' का जवाब देंगे और इस उद्देश्य के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज जमा करेंगे। सिंघवी ने उनकी पत्नी द्वारा नकदी में गहने खरीदने से इनकार किया है। उन्होंने कहा, "सभी (रुपये) 1.56 करोड़ रुपये का भुगतान पूरी तरह से चेक से किया गया है और इसकी रसीद भी है।"

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, "बड़ी रकम की खरीदारी चेक के माध्यम से करने पर खातों में उनका उल्लेख होता है। उत्पीड़न, वक्रोक्ति, आक्षेप की सीमा होनी चाहिए। पहले अनुकूल मीडिया को जानकारी लीक की गई, उसके बाद चुनकर केवल एक को नोटिस भेजा गया।"

पिछले हफ्ते, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने सिंघवी की पत्नी और बेटे पर नीरव मोदी की कंपनी फायर स्टार डायमंड की हिस्सेदारी रखने का आरोप लगाया था।

सिंघवी ने इसे खारिज करते हुए कहा था, "न ही मेरा परिवार और न ही मैं और न ही हमारी किसी कंपनी का दूरदराज तक मोदी (सह-आरोपी मेहुल) चोकसी की किसी कंपनी से वास्ता है।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता