न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवाली पर पटाखे नहीं जलाए तो दिल्ली में PM 2.5 का स्तर बीते 4 साल में सबसे कम होगा- सफर

सफर का कहना है कि पराली जलाए जाने का असर भी राजधानी के प्रदूषण पर भी पड़ सकता है। इसकी वजह से एक्यूआई (AQI) बहुत कम से मध्यम तक बढ़ सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Nov 2020 11:41:32

दिवाली पर पटाखे नहीं जलाए तो दिल्ली में PM 2.5 का स्तर बीते 4 साल में सबसे कम होगा- सफर

देश की राजधनी दिल्ली इस समय कोरोना वायरस और प्रदूषण दोनों की मार झेल रही है।
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने इस दिवाली पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में गुरुवार को एयर क्वालिटी पर निगरानी रखने वाली केंद्र की एजेंसी सफर की तरफ से बड़ा बयान आया है। एजेंसी का कहना है कि अगर दिल्ली में दिवाली (Diwali) पर पटाखे नहीं फोड़े जाते हैं, तो पीएम 2.5 का स्तर बीते चार सालों में सबसे कम रहने की संभावना है।

सफर ने कहा कि अगर दिल्ली में पटाखों से होने वाला उत्सर्जन नहीं होता है, तो प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' कैटेगरी की सीमा पर रहने की संभावना है। ऐजेंसी के मुताबिक, अगर बिल्कुल भी पटाखे नहीं फोड़े जाते हैं, तो पीएम 2.5 का स्तर चार सालों में सबसे कम रह सकता है। क्योंकि दिल्ली की सतही हवा पॉल्यूटेंट्स को हटाने में मदद करेंगी।

सफर का कहना है कि पराली जलाए जाने का असर भी राजधानी के प्रदूषण पर भी पड़ सकता है। इसकी वजह से एक्यूआई (AQI) बहुत कम से मध्यम तक बढ़ सकती है। एजेंसी ने कहा कि 15 नवंबर को दिन की शुरुआत में अगर पटाखे जलाए जाते हैं त पीएम 2.5 में बढ़त हो सकती है।

बीते 5 नवंबर को दिल्ली सरकार ने सभी तरह के पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। सरकार का यह प्रतिबंध 7 से 30 नवंबर तक जारी रहेगा। वहीं, सोमवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल ने भी एनसीआर में सभी तरह के पटाखों पर 9 नवंबर की मध्यरात्री से 30 नवंबर की मध्यरात्री तक रोक लगा दी है।

बता दे, पीएम 2.5 एक ऐसा तत्व होता है, जो इंसानी बाल के डायमीटर का करीब तीन प्रतिशत होता है। गौरतलब है कि इसकी वजह से समय से पहले मौत और फेफड़ों में बीमारी जैसी परेशानी हो सकती है।

बता दें कि जीरो से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 को बेहद खराब माना जाता है। जबकि, 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है।

कोरोना के बढ़ते मामले

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,053 नए केस सामने आए है वहीं, 104 लोगों की मौत भी हुई है। अब तक दिल्ली में कुल 4,67,028 केस सामने आए हैं। 4,16,580 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरने वालों की कुल संख्या 7,332 हो चुकी है। 43,116 एक्टिव केस हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी में कोरोना के बढ़ते केसों पर चिंता जताई है। अदालत ने कहा कि दिल्ली सरकार को लोगों की जिंदगी से खेलने नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने हिदायत दी कि दिल्ली सरकार को मौजूदा हालात को देखते हुए ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। दिल्ली हाईकोर्ट ने लोगों के जमावड़े और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी पाबंदियों में ढील देने पर केजरीवाल सरकार को फटकार लगाई है। अदालत ने सरकार से पिछले दो हफ्ते में कोरोना की रोकथाम के लिए किए गए उपायों पर स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर ज्यादा दिन तक चल सकती है। इसमें पिछली बार से ज्यादा केस आ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका