न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा आतंकी हमला : अब तक PM मोदी ने क्या-क्या कहा, पढ़े एक खबर में...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए इस बात के संकेत दे रहे हैं कि पड़ोसी को इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उनके सख्त बयान के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार को दावा किया कि पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के घाटी में गतिविधि चलाने वाले सरगना को मार गिराया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Feb 2019 8:30:40

पुलवामा आतंकी हमला : अब तक PM मोदी ने क्या-क्या कहा, पढ़े एक खबर में...

14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Terror Attack) में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ (CRPF) जवानों की शहादत के बाद देश में गुस्से का माहौल है। इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) लगातार पाकिस्तान (Pakistan) पर निशाना साधते हुए इस बात के संकेत दे रहे हैं कि पड़ोसी को इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उनके सख्त बयान के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार को दावा किया कि पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के घाटी में गतिविधि चलाने वाले सरगना को मार गिराया गया है।

पुलवामा मुठभेड़ के बाद श्रीनगर में सीआरपीएफ (CRPF) , सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक साझा प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तानी सेना का ही बच्चा है और पाकिस्तानी सेना का इस हमले में पूरा-पूरा हाथ है। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि घाटी में अगर आतंकी सरेंडर नहीं करते हैं तो वे सभी मारे जाएंगे। सेना ने कहा कि 100 घंटे के अंदर जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर में जैश के सभी टॉप कमांडर ढेर हो गए। सेना ने कहा, 'पुलवामा आतंकवादी हमले के 100 घंटे से भी कम समय में हमने घाटी में जैश के नेतृत्व को समाप्त कर दिया, जिसे पाकिस्तान से JeM द्वारा संभाला जा रहा था।'

pulwama terror attack,pm narendra modi,pm modi statement,crpf,jammu kashmir,pulwama,news,hindi news

19 फरवरी :

PM मोदी ने अपने संसदीय चुनाव क्षेत्र वारणसी के एक गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीआरपीएफ के शहीद जवान रमेश यादव को श्रद्धांजलि दी। इलाके से आने वाले रमेश यादव पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हो गए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार विकास को बढ़ावा देने के लिए दो मोर्चो पर काम कर रही है। पहला राजमार्ग और रेलवे जैसे बुनियादी ढांचों के निर्माण पर और दूसरा यह सुनिश्चित करने के लिए कि विकास का लाभ जनता तक पहुंचे।

18 फरवरी :

भारत दौरे पर आए अर्जेटीना के राष्ट्रपति मॉरिसियो मैक्री के साथ हैदराबाद हाउस में वार्ता के बाद पीएम मोदी ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमला बताता है कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच वार्ता का समय समाप्त हो गया है। उन्होंने विश्व समुदाय से एकजुट होकर आतंकवाद और उसे समर्थन देने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का आह्वान किया।

PM मोदी ने कहा, "राष्ट्रपति मैक्री और मैं इस बात से सहमत हैं कि आतंकवाद दुनिया में शांति और स्थिरता के लिए खतरा है। पुलवामा में बर्बर आतंकी हमला बताता है कि वार्ता का समय समाप्त हो गया है। अब पूरी दुनिया को एकजुट होकर आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ कदम उठाने की जरूरत है।"

pulwama terror attack,pm narendra modi,pm modi statement,crpf,jammu kashmir,pulwama,news,hindi news

17 फरवरी :

बिहार के बरौनी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "जो आग आपके दिल में है वही आग मेरे दिल में भी है।"

16 फरवरी :

महाराष्ट्र के धुले और यवतमाल में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पुलवामा हमले के मुजरिमों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और दुनिया को महसूस होगा कि भारत अब नया भारत है जिसकी नई दूरदर्शिता है और हर आंसू का बदला लिया जाएगा। भारत नई रीति और नई नीति का देश है, ये अब दुनिया भी अनुभव करेगी। भारत की ये नीति रही है कि हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, लेकिन नए भारत को किसी ने छेड़ा तो वो छोड़ता भी नहीं है।"

15 फरवरी :

वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन का शुभारंभ करते हुए नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के शांति के मार्ग को कोई रोक नहीं सकता। प्रधानमंत्री ने कहा, "भारतीय सैन्य बल को खुली छूट दी गई है और देश को अपने सैनिकों के शौर्य व बहादुरी पर भरोसा है। हमारे सुरक्षाकर्मी भारत की सुरक्षा व समृद्धि के दर्शन के वाहक हैं। पुलवामा के शहीदों ने भारत की सुरक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है इसलिए अब हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह भारत की भलाई व समृद्धि के लिए अपना जीवन समर्पित करें।"

प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकी संगठनों और उनके प्रायोजकों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि उन्होंने बड़ी भूल की है। उन्होंने देश को भरोसा दिलाया कि दोषियों को कठोर दंड दिया जाएगा।

14 फरवरी :

आतंकी हमले के बाद उस दिन मोदी ने कहा, "पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हमला निंदनीय है। मैं इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे बहादुर जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। संपूर्ण राष्ट्र कंधे से कंधा मिलाकर शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है। घायलों की जल्द तंदु़रुस्ती की कामना करता हूं।"

pulwama terror attack,pm narendra modi,pm modi statement,crpf,jammu kashmir,pulwama,news,hindi news

भारत में नेपाल के रास्ते से लाया गया था पुलवामा अटैक के लिए विस्फोटक

जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में हुए आतंवादी हमले की जांच कर रही एजेंसी ने पाया है कि हमले में प्रयोग किया गया आरडीएक्स (RDX) पाकिस्तान (Pakistan) से लाया गया था। जांच में ये भी पता चला है कि पाकिस्तान (Pakistan) में बैठा आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से ट्रेंड आतंकियों को भारत में दाखिल कराया था। ये विस्फोटक भारत में नेपाल के रास्ते से लाया गया था। खबर यह भी है कि नेपाल के रास्ते घातक हथियारों और आरडीएक्स जैसे विस्फोटकों की बड़ी खेप भारत में लाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत