Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जानिए कहां इन्वेस्ट करते हैं PM मोदी अपना पैसा? सामने आई जानकारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में अपनी संपत्ति और इन्वेस्टमेंट के बारे में जानकारी दी है। संपत्ति और देनदारियों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से जो ताजा घोषणा की गई है उसके मुताबिक, पिछले 15 महीनों में मोदी के मूवेबल असेट्स में करीब 37 लाख का इजाफा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Oct 2020 1:25:33

जानिए कहां इन्वेस्ट करते हैं PM मोदी अपना पैसा? सामने आई जानकारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में अपनी संपत्ति और इन्वेस्टमेंट के बारे में जानकारी दी है। संपत्ति और देनदारियों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से जो ताजा घोषणा की गई है उसके मुताबिक, पिछले 15 महीनों में मोदी के मूवेबल असेट्स में करीब 37 लाख का इजाफा हुआ है। इसके अलावा उन्होंने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा कहा इन्वेस्ट कर रखा है इसके बारे में भी बताया गया है। पीएम मोदी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मोदी टर्म डिपॉजिट (Term Deposit) और सेविंग्स अकाउंट (Saving Account) में पैसे जमा करते हैं। पीएम मोदी के पास कोई कार नहीं है। उनके पास सोने की चार अंगूठी है। NSC में उन्होंने 8 लाख 43 हजार 124 रुपये जमा किया है। लाइफ इंश्योरेंस के लिए वे 1 लाख 50 हजार 957 रुपये जमा करते हैं। वित्त वर्ष 2019-20 में उन्होंने एनएससी में 7 लाख 61 हजार 646 रुपये जमा किए थे। लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम के रूप में उन्होंने 1 लाख 90 हजार 347 रुपये जमा किए थे। पिछले वित्त वर्ष में उनकी कुल चल संपत्ति 1 करोड़ 39 लाख 10 हजार 260 रुपये थी। अब यह 26.26% बढ़कर 1 करोड़ 75 लाख 63 हजार 618 रुपये हो गई है। पीएम मोदी का यह फाइनैंशल स्टेटस 30 जून 2020 तक का है। इसका खुलासा 12 अक्टूबर को किया गया है।
NSC और बॉन्ड में करते हैं मोदी निवेश

पीएम मोदी ने लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance), नैशनल सेविंग सर्टिफिकेट्स (National Saving Certificate) और इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड (Infrastructure Bond) में निवेश किया है। यहां निवेश के जरिए उन्हें टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। डिक्लेरेशन के मुताबिक, उन्होंने नैशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) में बहुत बड़े पैमाने पर निवेश किया है।

NSC पर इंट्रेस्ट रेट 6.8%

सरकार ने हाल ही में अलग-अलग डिपॉजिट्स पर लेटेस्ट इंट्रेस्ट रेट जारी किया है। तीसरी तिमाही यानी (अक्टूबर-दिसंबर) में नैशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (National Saving Certificate) पर ब्याज की दर 6.85% रहेगी। नैशनल सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश करने पर 80C के तहत छूट का फायदा मिलता है। इसमें कोई अधिकतम सीमा नहीं है। इसकी मैच्योरिटी (Maturity) की अवधि 5 साल है। इसमें हर साल ब्याज जुड़ता है पर, ब्याज सहित पूरी रकम मैच्योरिटी पर ही मिलती है। सर्टिफिकेट को इसकी अवधि के दौरान केवल एक बार ट्रांसफर किया जा सकता है।
टर्म डिपॉजिट में करते हैं निवेश

पीएम मोदी की अचल संपत्ति में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। गुजरात के गांधीनगर में उनकी एक जमीन है, जिसकी कीमत 1.1 करोड़ रुपये है। इसमें उनके परिवार का भी हिस्सा है। पीएम मोदी की जो कमाई होती है उसका बड़ा हिस्सा फिक्स्ड डिपॉजिट है। इंट्रेस्ट से होने वाली कमाई टैक्स कटने के बाद दोबारा निवेश कर दिया जाता है। इस तरह इसमें लगातार तेजी आती जाती है।

टर्म डिपाजिट (Term Deposits) पर मिलता है इतना इंट्रेस्ट

टर्म डिपॉजिट की बात करें तो एक से पांच साल के लिये मियादी जमा (Term deposits) पर ब्याज दर 5.5 से 6.7% के दायरे में होगी। वहीं पांच साल के लिये recurring deposits पर ब्याज दर 5.8% रखी गई है। बैंकिंग की भाषा में बैंक एफडी को टर्म डिपॉजिट भी कहा जाता है। कारण है कि इनमें 7 दिन से लेकर 10 साल तक की लॉक-इन अवधि होती है।

मोदी मंथली सैलरी

सैलरी की बात करेंगे तो उनकी मंथली सैलरी 2 लाख रुपये है। उनके सेविंग अकाउंट में 3.38 लाख रुपये है। यह जानकारी 30 जून 2020 की है, जबकि 31 मार्च 2019 में उनके सेविंग अकाउंट में मात्र 4143 रुपये थे। गांधीनगर के एसबीआई ब्रांच में उन्हों एफडी कराया हुआ है। यह राशि बढ़कर अब 1 करोड़ 60 लाख 28 हजार 39 रुपये हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका