न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सारा की हो चुकी सगाई और इसी साल कर लेंगी शादी’, रितेश की मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सितारे

मशहूर अभिनेता सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। सारा की प्रोफेशनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 May 2024 1:27:31

2 News : ‘सारा की हो चुकी सगाई और इसी साल कर लेंगी शादी’, रितेश की मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सितारे

मशहूर अभिनेता सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। सारा की प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ में लगातार कुछ न कुछ चलता रहता है। अब तक सारा का नाम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, कार्तिक आर्यन और क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ चुका है। हालांकि सारा ने कभी भी किसी रिलेशन के बारे में कोई बयान नहीं दिया।

अब एक 'रेडिट' पोस्ट में दावा किया गया है कि सारा जल्द ही विवाह बंधन में बंधेंगी। पोस्ट में यहां तक कहा गया है कि सारा की सगाई हो चुकी है और वह इस साल के अंत तक शादी कर लेंगी। पोस्ट में लिखा है, “मैंने यह पहले भी कहा था और किसी ने भी मुझ पर विश्वास नहीं किया, लेकिन अब सारा की सगाई हो चुकी है और कपल इस साल शादी करेगा। सारा बहुत जल्द 'मेट्रो इन दिनों' की शूटिंग पूरी करेंगी।

उन्होंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है और वह अपनी शादी की तैयारी शुरू कर देंगी। सारा उनके प्यार में पागल हैं और बहुत खुश हैं। उनके परिवार ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है। विश्वास करो या नहीं, सारा को नई जर्नी के लिए शुभकामनाएं। वह एक अमीर बिजनेसमैन हैं, जो सारा के प्यार में पागल हैं। वह भी इस रिश्ते से काफी खुश है। उनके परिवार को यह लड़का मंजूर है और सारा इस साल शादी करने की योजना बना रही हैं, जिसके लिए उन्होंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है।”

बता दें कि सारा फिलहाल 'मेट्रो इन दिनों' की शूटिंग कर रही हैं। वह इसके बाद अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'स्काई फोर्स' में नजर आएंगी। सारा ने साल 2018 में अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'केदारनाथ' से शुरुआत की थी। सारा ‘सिंबा’, 'गैसलाइट', 'जरा हटके जरा बचके', 'मर्डर मुबारक', 'ऐ वतन मेरे वतन' समेत कुछ और फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

sara ali khan,actress sara ali khan,saif ali khan,sarra engagement,sara marriage,reddit user,ritesh sidhwani,producer ritesh sidhwani,ritesh mother passes away

‘दिल चाहता है’ जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी के सिर से मां का साया उठ गया है। लीलू सिधवानी ने शुक्रवार (17 मई) की शाम मुंबई के हिंदूजा हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। ‘दिल चाहता है’, ‘फुकरे 3’ और ‘डॉन’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले रितेश की मां के निधन की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई सितारे मौत की खबर सुनते ही हॉस्पिटल पहुंच गए।

फिल्म स्टार्स उन्हें देर रात श्रद्धांजलि देने पहुंचे। फरहान अख्तर और उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर अस्पताल पहुंचने वाले शुरुआती लोगों में शामिल थे। बाद में अनुभवी गीतकार जावेद अख्तर, फिल्ममेकर राकेश ओमप्रकाश मेहरा, एक्टर चंकी पांडे, मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा को भी संवेदना व्यक्त करने के लिए वहां आते देखा गया।

उल्लेखनीय है कि रितेश एक बिजनेस परिवार से आते हैं लेकिन उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में अपनी राह बनाने का फैसला किया। बॉलीवुड में उनकी यात्रा 2001 में शुरू हुई जब उन्होंने फरहान के साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट की सह-स्थापना की। दोनों की पहली फिल्म ‘दिल चाहता है’ ने अपनी समकालीन कहानी और प्रासंगिक पात्रों के साथ भारतीय सिनेमा में एक महत्वपूर्ण मोड़ ला दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष