न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TMKOC के ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ 26 दिन बाद घर लौटे, एक्टर गुरुचरण सिंह ने पुलिस को यह बताया घर छोड़ने का कारण

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है। वे 26 दिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 May 2024 11:58:19

TMKOC के ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ 26 दिन बाद घर लौटे, एक्टर गुरुचरण सिंह ने पुलिस को यह बताया घर छोड़ने का कारण

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है। वे 26 दिन बाद घर लौट आए हैं। गुरुचरण 22 अप्रैल से लापता थे, जिस वजह से उनके माता-पिता भी काफी परेशान हो गए थे। उन्होंने बताया था कि गुरुचरण उस दिन सुबह 8.30 बजे मुंबई के लिए रवाना हुए। हालांकि वे मुंबई नहीं पहुंचे और न ही उनसे संपर्क हुआ। गुरुचरण शुक्रवार (17 मई) को घर पर वापस आ गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुचरण से सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की। गुरुचरण ने पुलिस को बताया कि वे 'धार्मिक यात्रा' पर जाने के लिए घर से निकले थे। वे अमृतसर और लुधियाना के गुरुद्वारों में रहे। पुलिस को जांच में ये भी पता चला कि गुरुचरण एक संप्रदाय के अनुयायी थे जो ध्यान करते थे और इसके लिए हिमालय जाना चाहते थे। गुरुचरण घर लौट आए क्योंकि उन्हें एहसास हुआ कि परिवार ही सबकुछ है।

गुरुचरण दिल्ली से मुंबई जाने के लिए निकले थे लेकिन उन्होंने फ्लाइट नहीं ली। जब गुरुचरण से संपर्क नहीं हो पाया तो उनके पिता ने गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उनके लापता होने की खबर 26 अप्रैल को आई। दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था और अभिनेता की तलाश के लिए जांच चल रही थी। इसके बाद गुरुचरण के बारे में कई खुलासे हुए। पता चला कि उन्होंने फोन पालम में छोड़ दिया। गुरुचरण लगभग 10 बैंक अकाउंट चलाते थे। पुलिस पूछताछ के लिए TMKOC के सेट पर भी पहुंची।

taarak mehta ka ooltah chashmah,taarak mehta ka ooltah chashmah show,tmkoc,roshan singh sodhi,gurucharan singh missing,gurucharan singh home

गुरुचरण ने साल 2020 में छोड़ दिया था TMKOC, निर्माता से विवाद की थी खबरें

कहा तो यह भी गया कि गुरुचरण का शो से काफी बकाया था, जिस कारण वे परेशान थे। खबर आई थी कि गुरुचरण का शो के निर्माता असित कुमार मोदी के साथ विवाद हुआ है। साथ ही उन्हें उनकी फीस भी नहीं दी गई, जिसके बाद उन्होंने शो से किनारा करने का फैसला किया था। पुलिस के मुताबिक गुरुचरण 24 अप्रैल तक दिल्ली में मौजूद थे। तब तक उनका फोन एक्टिव था, जिसके जरिये कई लेन-देन किए गए थे।

यह बात भी सामने आई कि गुरुचरण ने ATM से 14 हजार रुपए निकाले थे। गुरुचरण को 2020 में TMKOC छोड़ने के बाद आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद वे किसी भी शो का हिस्सा नहीं बने थे। जांच में सामने आया कि गुरुचरण जल्द शादी करने वाले थे। हालांकि यह पता नहीं चल पाया था कि उनकी मंगेतर कौन हैं। आखिरी CCTV फुटेज में वे ई-रिक्शा के बाद पैदल जाते दिखे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष