न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नूंह: पर्यटक बस में लगी आग, 6 महिलाओं और 3 पुरुष सहित 9 मरे, 24 घायल, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

हरियाणा के नूंह में बीती रात एक टूरिस्ट बस में आग लग जाने से उसमें सवार नौ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इसके अलावा 24 अन्य घायल हो गए। मृतकों में छह महिलाएं और तीन पुरुष हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 May 2024 1:00:36

नूंह: पर्यटक बस में लगी आग, 6 महिलाओं और 3 पुरुष सहित 9 मरे, 24 घायल, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

नूंह। हरियाणा के नूंह में बीती रात एक टूरिस्ट बस में आग लग जाने से उसमें सवार नौ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इसके अलावा 24 अन्य घायल हो गए। मृतकों में छह महिलाएं और तीन पुरुष हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में करीब 60 लोग सवार थे। वीडियो में सड़क पर खड़ी बस पूरी तरह आग की चपेट में दिख रही है। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। बस में आग लगने के कारण के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। अब तक नौ लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं।

अधिकांश यात्री धार्मिक यात्रा पर गए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में बस में आग लगी हुई दिख रही है और यह किसी फ्लाईओवर या पुल जैसी जगह पर खड़ी है। बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ गंभीर है ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

बताया जा रहा है कि बस में श्रद्धालु सवार थे- जो उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन से चंडीगढ़ जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, बस में करीब 60 लोग सवार थे। सभी तीर्थयात्री होशियारपुर, लुधियाना और चंडीगढ़ के थे। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

बस में सवार एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलने पर वह बस से कूद गई और खुद को बचा लिया। उसने बताया कि एक बाइक सवार व्यक्ति ने बस में आग लगी हुई देखी और उसने बस को ओवरटेक करके ड्राइवर को इसके बारे में बताया। मैंने बस के नीचे से आवाज सुनी। हालांकि, बाद में बदबू भी आई। कई किलोमीटर तक बस के पीछे रहने वाला एक बाइक सवार आगे निकल गया और ड्राइवर से कहा कि बस में आग लग गई है। मैं आगे की सीटों में से एक पर बैठी थी, इसलिए मैं कूद गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?