न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 : कियारा ने आकर्षक ड्रेस के साथ लूटी महफिल, ऐश्वर्या ने फिर से जमाया रंग

इस समय फ्रांस में प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 चल रहा है। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी चमक बिखेर रही हैं। अब कियारा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 May 2024 12:41:03

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 : कियारा ने आकर्षक ड्रेस के साथ लूटी महफिल, ऐश्वर्या ने फिर से जमाया रंग

इस समय फ्रांस में प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 चल रहा है। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी चमक बिखेर रही हैं। अब कियारा आडवाणी ने फ्रेश लुक में फेस्टिवल में डेब्यू किया। कियारा व्हाइट सैटिन गाउन में नजर आईं, जिसे फेमस फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है। इस लुक में स्टाइल लक्ष्मी लेहर ने किया है। इस थाई-हाई स्लिट गाउन में कियारा बेहद खूबसूरत लगीं।

इसमें थाई हाई स्लिट और लो नेकलाइन के साथ वेस्ट पर बेल्ट की डिटेलिंग सैटिन मैचिंग फैब्रिक से की गई है। ड्रेस में लगे ढेर सारे फ्लेयर और बैक पर लगे ट्रेल सुंदरता में चार चांद लगा रहे थे। कियारा ने इस हॉट एंड ग्लैमरस सैटिन ड्रेस के साथ पर्ल ईयररिंग्स कैरी की। साथ में मैचिंग व्हाइट पम्प्स परफेक्ट दिखे। बालों को हाफ पिनअप किया। इस लुक को कियारा ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। हमेशा की तरह इस बार भी कियारा ने अपनी अदाओं और मासूमियत से सबका दिल जीत लिया।

इस बीच, फिल्मों की बात करें तो कियारा ने हाल ही में कई बड़े प्रोजेक्ट्स साइन किए हैं। वह साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ थ्रिलर फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आएंगी। ये इस साल उनकी इकलौती रिलीज होगी। इसके अलावा वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘डॉन 3’ में भी काम करने वाली हैं। कियारा की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी। कियारा की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी की है।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने पहना था आइस ब्लू और सिल्वर कलर का यूनिक गाउन

ऐश्वर्या राय बच्चन भी 16 मई को कान्स में अपना पहला अपीरियंस दे चुकी हैं। वहीं शुक्रवार को ऐश्वर्या दूसरी बार समारोह के रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आईं। अपनी खूबसूरती ही नहीं बल्कि फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए दुनियाभर में मशहूर ऐश्वर्या ने दिलकश अदाओं के साथ रेड कार्पेट पर वॉक किया। वह आइस ब्लू और सिल्वर कलर का बहुत ही यूनिक गाउन पहने नजर आईं। उन्होंने चमकीले गाउन में खूब लाइमलाइट लूटी।

इस लुक के चलते हर तरफ उनके चर्चे हो रहे हैं। ऐश्वर्या ने भारतीय डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक का डिजाइनर गाउन पहना था। इस आउटफिट के बॉटम में फिशकट पैटर्न दिया गया था जिसमें सिल्वर और ब्लू चमकीले रैप्रस की लॉन्ग ट्रेल थी। इसकी स्लीव्स भी यूनिक तरीके से डिजाइन की गई थी। ऐश्वर्या मोरनी की जैसी लग रह थीं।

हाथ में चोट लगने के बावजूद ऐश्वर्या ने फेस्टिवल में शिरकत की। उनके साथ बेटी आराध्या भी वहां मौजूद हैं। ऐश्वर्या 22 साल से फेस्टिवल में फैशन और डिफरेंट आउटफिट से लोगों का दिल जीत रही हैं। उनकी लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष