न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी बोले- आज हमारे पास राफेल प्लेन होता, तो परिणाम कुछ अलग होता। एयर स्ट्राइक पर सियासी घमासान

पीएम मोदी ने कहा कि देश के कुछ लोगों को ही हमारे देश की सेना पर संदेह है। उन्होंने कहा कि अगर आज हमारे पास राफेल प्लेन होता, तो परिणाम कुछ अलग होता।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Mar 2019 3:03:10

PM मोदी बोले- आज हमारे पास राफेल प्लेन होता, तो परिणाम कुछ अलग होता। एयर स्ट्राइक पर सियासी घमासान

अपने दो दिवसीय दौरे पर गृह राज्य गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि गुजरात का हमेशा से गुरु परंपरा के साथ एक अलग रिश्ता रहा है। अब इस परंपरा से गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल को जोड़ा गया है। पीएम ने कहा कि सरदार सरोवर बांध से गुजरात के लोगों को काफी राहत मिली है। यह परियोजना पूर्व की राज्य सरकारों की तमाम उपेक्षा के बावजूद पूरी हुई। मैंने तय किया था कि गुजरात में 'टैंकर राज' नहीं आने दूंगा। उन्होंने यहां एक हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विश्व उमिया धाम के मंदिर परिसर की आधारशिला समेत तमाम प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने जामनगर से बांद्रा के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस को झंडी भी दिखाई।

वही अपने संबोधन के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के कुछ लोगों को ही हमारे देश की सेना पर संदेह है। उन्होंने कहा कि अगर आज हमारे पास राफेल प्लेन होता, तो परिणाम कुछ अलग होता।

प्रधानमंत्री ने कहा, "आतंकवाद के मर्ज का इलाज होना चाहिए, बीमारी पड़ोस में है इसलिए इलाज हो रहा है। देश की सेना पर सवाल किया जा रहा है, देश की सेना जो कह रही है उस पर सबको यकीन करना होगा।'' इसके साथ ही उन्होंने कहा, ''ना समझ लोग राफेल पर सवाल उठा रहे है, मैं आपको कह रहा हूं कि अगर राफेल होता तो अपना एक भी नहीं जाता और उनका एक भी नहीं बचता।''

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के लिए प्रधान मंत्री किसान निधि योजना लाई है। इसके जरिये किसानों के खाते में 6 हजार रुपये सीधे दिए जाएंगे, लेकिन कुछ लोग इस योजना के बारे में झूठ भी फैला रहे हैं। हमारी सरकार का सपना है कि 2022 तक देश के हर परिवार के पास अपना खुद का घर हो और आज उन सपनों को पूरा करने के लिए प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी देश शक्ति और दृढ़ निश्चय के बगैर आगे नहीं बढ़ सकता है। क्या आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाना चाहिए?

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इस समय पूरी तरह से चुनानी मूड में हैं और चुनाव की घोषणा से पहले उनका 100 रैलियां करने का कार्यक्रम है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने गुजरात में 26 में से सारी सीटें जीत ली थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी वैसा ही प्रदर्शन दोहराना चाहती है।

rafale,rafale controversy,narendra modi,lok sabha election 2019,air strike

पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए एयर चीफ मार्शल बीएस धनोवा ने राफेल पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सितंबर तक वायुसेना के बेड़े में राफेल शामिल हो जाना चाहिए। मारे गए आतंकियों की संख्या पर उन्होंने कहा हमारा काम टारगेट को उड़ाना है, आतंकी गिनना नहीं, यह काम सरकार करेगी। धनोआ ने कोयम्बटूर में कहा, "लक्ष्य के बारे में विदेश सचिव ने अपने बयान में विस्तार से बताया था। अगर हम किसी लक्ष्य पर निशाना साधने की योजना बनाते हैं, तो हम उसे निशाना बनाते हैं, वरना क्यों उन्होंने (पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने) जवाब दिया होता। अगर हमने जंगल में बम गिराए होते, तो वह क्यों जवाब देते...? हमले में कितने आतंकी मारे गए इसकी संख्या सरकार बताएगी।"

आपको बता दें कि 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर जैश ए मोहम्मद के ठिकानों को तबाह कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस एयर स्ट्राइक में 300 से अधिक आतंकी मारे गए। एयर स्ट्राइक के अगले दिन पाकिस्तान ने भारतीय वायुसीमा में घुसपैठ की कोशिश की। इस दौरान भारत का मिग-21 क्षतिग्रस्त हो गया। वही रविवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने दावा किया कि इस हमले में 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। अब इस बयान पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। विपक्ष पूछ रहा है कि अमित शाह को यह आंकड़ा कहां से मिला। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा है, 'क्या अमित शाह के मुताबिक़ सेना झूठ बोल रही है? सेना ने साफ़ साफ़ कहा है कि कोई मरा या नहीं मरा या कितने मरे, ये नहीं कहा जा सकता। अपने चुनावी फ़ायदे के लिए क्या अमित शाह और भाजपा सेना को झूठा बोल रहे हैं? देश को सेना पर भरोसा है, क्या अमित शाह और भाजपा को सेना पर भरोसा नहीं?'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल