न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PoK में Air Strike: जैश के शिविरों पर हवाई हमले की PM मोदी कर रहे थे निगरानी, पूरी रात नहीं ली झपकी

जब भारतीय वायुसेना के युद्धक विमान तड़के पाकिस्तान की जमीन पर मौजूद जैश ए मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को निशाना बना रहे थे उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात भर जगकर पूरी अभियान पर नजर रखे हुए थे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Feb 2019 11:16:34

PoK में Air Strike: जैश के शिविरों पर हवाई हमले की PM मोदी कर रहे थे निगरानी, पूरी रात नहीं ली झपकी

जम्‍मू-कश्‍मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों पर पाकिस्‍तान (Pakistan) समर्थित जैश-ए-मोहम्‍मद (Jaish-e-Mohammed) द्वारा किए गए आतंकी हमले से नाराज भारत ने मंगलवार तड़के आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को सुबह साढ़े 3 बजे 12 मिराज 2000 भारतीय लड़ाकू जेट विमानों ने एलओसी के पार जाकर आतंकवादी कैंपों पर निशाना बनाया। इसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है बताया जा रहा है कि इस हमले में 300 से ज्यादा आंतकियों को जानें गई हैं। वही इन सब ख़बरों के बीच सरकारी सूत्रों ने जानकारी दी है कि जब भारतीय वायुसेना के युद्धक विमान तड़के पाकिस्तान की जमीन पर मौजूद जैश ए मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को निशाना बना रहे थे उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात भर जगकर पूरी अभियान पर नजर रखे हुए थे और तभी आराम करने गए जब सभी लड़ाकू विमान और पायलट सुरक्षित लौट आए। सूत्र ने बताया कि एक बार जब अभियान खत्म हो गया तब उन्होंने अधिकारियों से इस हवाई हमले में शामिल सभी पायलटों की कुशलता की जानकारी ली। जब यह स्पष्ट हो गया कि सभी सुरक्षित हैं तब प्रधानमंत्री वहां से अलग हुए और दूसरे मामलों पर अपना ध्यान लगाया क्योंकि प्रधानमंत्री आवास पर सुबह 10 बजे मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक समेत उनका दिन भर का व्यस्त कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। इसके बाद वह राष्ट्रपति भवन गए जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2015 से 2018 तक के लिए गांधी शांति पुरस्कार दिये। बाद में मोदी एक रैली के लिये राजस्थान गए और वहां से नई दिल्ली लौटकर इस्कॉन के कार्यक्रम में शामिल हुए।

नाम न जाहिर करने की इच्छा व्यक्त करते हुए एक सूत्र ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने पूरी रात झपकी भी नहीं ली और इस पूरे अभियान से अंत तक जुड़े रहे।' सूत्र ने कहा कि सोमवार रात को मोदी ने ताज पैलेस होटल में न्यूज18 के एक टेलीविजन चैनल के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सवा नौ बजे करीब घर के लिये रवाना हुए थे। 10 मिनट में सात लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पहुंचे मोदी ने हल्का खाना खाया और अभियान से जुड़ गए जिनमें आतंकी शिविर पर हवाई हमले की तैयारियों का लेखा जोखा शामिल था।

यह अभी स्पष्ट नहीं था कि वह अपने घर पर थे या किसी दूसरे स्थान पर जहां एक कंट्रोल रुम से ऐतिहासिक घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही थी। प्रधानमंत्री के एक करीबी सूत्र ने कहा कि प्रधानमंत्री अभियान के दौरान और उसके बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वायुसेना प्रमुख बी एस धनोआ के साथ संपर्क में थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी