न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'रात के 3 बजे हमने देश को नहीं जगाया लेकिन पाकिस्तान की नींद उड़ा दी, 5 बजे ही चिल्लाने लगा - मोदी ने मारा... मोदी ने मारा...'

शनिवार को नोएडा मेट्रो सिटी सेंटर-इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेंटर सेक्शन और पं. दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Mar 2019 4:24:25

'रात के 3 बजे हमने देश को नहीं जगाया लेकिन पाकिस्तान की नींद उड़ा दी, 5 बजे ही चिल्लाने लगा - मोदी ने मारा... मोदी ने मारा...'

शनिवार को नोएडा मेट्रो सिटी सेंटर-इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेंटर सेक्शन और पं. दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा देश, मेरा उत्तर प्रदेश वाकई बदल रहा है आगे बढ़ रहा है। आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन बनाने में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है, इसमें नोएडा की बड़ी भूमिका है। 2014 से पहले मोबाइल फोन बनाने वाली सिर्फ 2 फैक्ट्रियां थीं। आज करीब सवा सौ फैक्ट्रियां देश में मोबाइल बना रही हैं। इसमें से बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां नोएडा में हैं। यहां की कनेक्टिविटी को और सुधारने के लिए ही ज़ेवर में देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनने जा रहा है। इससे जुड़ी तमाम प्रक्रियाओं को तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। ये हवाई अड्डा जल्द शुरू होने वाला है, इससे नोएडा के लोगों को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगा। जेवर एयरपोर्ट पश्चिमी यूपी के लिए एक स्वर्णिम अवसर लेकर आएगा। इसके सात ही उन्होंने यूपी के खुर्जा में सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट और बिहार के बक्सर में 1320 मेगा वाट थर्मल पावर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।

विपक्ष पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उरी के बाद हमसे सबूत मांग रहे थे। पुलवामा हमला हुआ तो भारत के वीरों ने जो काम किया ऐसा काम दशकों तक नहीं हुआ। हमारे वीरों ने आतंकियों को उनके घर में घुस के मारा। रात के 3 बजे हमने देश को नहीं जगाया लेकिन पाकिस्तान की नींद उड़ गई। पाकिस्तान इस कदर घबरा गया था कि 5 बजे ही चिल्लाने लगा कि मोदी ने मारा मोदी ने मारा।

उन्होंने कहा कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में पाकिस्तान से आए आतंकियों ने आतंकी हमला किया था। सारे सबूत पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं की तरफ जा रहे थे। लेकिन भारत ने क्या किया, पाकिस्तान को कैसे जवाब दिया? खबरें तो ये भी हैं कि उस समय भी हमारी वायुसेना ने कहा था कि हमें खुली छूट दीजिए। लेकिन हमारे सुरक्षाबलों को छूट नहीं दी गई। उनके हाथ-पैर बाँध कर कहा गया कि आतंक का मुकाबला करिए। क्या ऐसे देश की सुरक्षा होती है, क्या देश के दुश्मन के साथ ऐसी नरमी दिखनी चाहिए?

पीएम मोदी ने कहा हमारी सरकार, 21वीं सदी में देश की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। पहले की सरकारों ने इसे प्राथमिकता ही नहीं दी थी। कल कानपुर में पनकी पावर प्रोजेक्ट के विस्तार का काम आरंभ हुआ है। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि पनकी प्रोजेक्ट में 40-40, 50-50 साल पुरानी हो चुकी मशीनों से ही काम लिया जा रहा था। नतीजा ये था कि जो बिजली वहां बन भी रही थी, उसकी कीमत आ रही थी 10 रुपए प्रति यूनिट। देश के पावर सेक्टर को सुधारने के लिए हमारी सरकार ने नई अप्रोच के साथ, नई नीतियों के साथ काम किया। हमने चार चीजों पर फोकस किया, चार अलग-अलग स्तरों पर काम किया - Production, Transmission, Distribution और Connection।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल