न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रचंड जीत के बाद आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे PM मोदी, काशी को कहेंगे 'धन्‍यवाद', विश्वनाथ मंदिर में करेंगे पूजा

लोकसभा चुनाव में विजयी रथ पर सवार होकर दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को शपथ लेने से पहले आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 May 2019 8:58:33

प्रचंड जीत के बाद आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे PM मोदी, काशी को कहेंगे 'धन्‍यवाद', विश्वनाथ मंदिर में करेंगे पूजा

पीएम मोदी को वाराणसी की जनता ने एक बार फिर जीत का ताज पहनाया। पीएम मोदी को कुल 6,74,664 वोट मिले। वहीं शालिनी यादव को 1,95,159 वोट हासिल हुए। कांग्रेस के अजय राय तीसरे स्थान पर रहे जिन्हें 1,52,548 मत प्राप्त हुए। लोकसभा चुनाव में विजयी रथ पर सवार होकर दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को शपथ लेने से पहले आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे। भारी जनादेश देने वाली जनता का आभार व्यक्त करने के अलावा मोदी प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। दर्शन पूजन के बाद पीएम मोदी वाराणसी के बड़ा लालपुर में पं। दीनदयाल हस्तकला संकुल जाएंगे। हस्तकला संकुल में पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। दोपहर 12:30 बजे पीएम मोदी वाराणसी से रवाना हो जाएंगे। इससे पहले कल पीएम मोदी गुजरात गए थे और वहां बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। वहां मोदी ने अपनी मां हीराबेन से आशिर्वाद भी लिया।

सुरक्षा के भारी बंदोबस्त

वाराणसी पहुंचने के बाद मोदी सड़क मार्ग से पुलिस लाइन से बांसफाटक तक जायेंगे। उनका काफिला शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरेगा। वह सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगे और बाद में अपनी पार्टी बीजेपी के कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को खुद काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इससे पहले जिलाधिकारी और एसएसपी भी तैयारियों का मुआयना कर चुके हैं। पीएम मोदी जहां से भी गुजरेंगे, वहां भारी तादाद में सुरक्षाकर्मी, अर्धसैनिक बल और विशेष सुरक्षा दल तैनात किए गए हैं।

इस बार 4.79 लाख वोटों के अंतर से जीते मोदी

वाराणसी से लोकसभा चुनाव 4.79 लाख वोटों के अंतर से जीतने के बाद मोदी की अपने निर्वाचन क्षेत्र की यह पहली यात्रा होगी। उन्होंने न केवल अपनी सीट बचाए रखी बल्कि उन्होंने जीत का अंतर भी 2014 के चुनाव की तुलना में करीब एक लाख वोट बढ़ा लिए। 19 मई के मतदान से पहले एक वीडियो संदेश में मोदी ने अपने आप को ‘काशीवाला’ कहा था और इस नगरी को अपना मार्गदर्शक कहा था। उम्मीद है पीएम मोदी के दोबारा चुने जाने से लोगों को उम्मीद है कि काशी में विकास के जो काम चल रहे हैं, उनमें और तेजी आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत