न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विज्ञान भवन में जारी कार्यक्रम बीच में छोड़ सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने रवाना हुए PM Modi

ज्ञान भवन में नेशनल यूथ फेस्टिवल में प्रधानमंत्री युवाओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान पीएमओ के एक अधिकारी ने उन्हें एक दस्तावेज सौंपा जिसके बाद पीएम ने अपना कार्यक्रम वहीं रोक दिया और वहां से बैठक के लिए रवाना हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Feb 2019 2:28:43

विज्ञान भवन में जारी कार्यक्रम बीच में छोड़ सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने रवाना हुए PM Modi

मंगलवार सुबह तड़के भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर पर हवाई हमला किया। इसमें करीब 350 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। अब पाकिस्तान इस हमले से बौखलाया हुआ है और वो एलओसी पर गोलीबारी कर रहा है। वही इस तनावपूर्ण माहौल के बीच एक और खबर आ रही है कि पाकिस्तानी जेट ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन भारतीय विमानों ने उन्हें पीछे खदेड़ दिया। इस विमान से पायलटों को पैराशूट से नीचे उतरते देखा गया। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के F-16 विमान को ढेर कर दिया है। सीमा में बढ़ते तनाव के बीच बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान भवन में जारी अपने कार्यक्रम को बीच में छोड़कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए निकल गए। विज्ञान भवन में नेशनल यूथ फेस्टिवल में प्रधानमंत्री युवाओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान पीएमओ के एक अधिकारी ने उन्हें एक दस्तावेज सौंपा जिसके बाद पीएम ने अपना कार्यक्रम वहीं रोक दिया और वहां से बैठक के लिए रवाना हो गए।

वही पाकिस्तान ने भारतीय लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया लेकिन उसका यह झूठ पकड़ा गया। पाकिस्तान मीडिया में जिस भारतीय लड़ाकू विमान की तस्वीर दिखाई गई वह पुराने मिग-21 की थी जो कुछ महीने पहले शायद जोधपुर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर पर भारतीय लड़ाकू विमानों के बम गिराने के एक दिन बाद बुधवार को देश में विशेषकर पाकिस्तान के साथ लगती सीमा की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। बैठक के दौरान देश में सुरक्षा स्थिति और सभी संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के के बारे में एक विस्तृत ब्योरा दिया गया। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सिंह ने अधिकारियों को भारत-पाकिस्तान सीमा की निगरानी कर रहे सीमा सुरक्षाबल को उच्चतम स्तर तक की सतर्कता सुनिश्चित करने को कहा, ताकि सीमा पार से किसी भी दुस्साहस को नाकाम किया जा सके। बैठक में उपस्थित रहने वालों में केन्द्रीय गृह सचिव राजीब गाबा और खुफिया ब्यूरो के निदेशक राजीव जैन शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि भारत ने मंगलवार को पौ फटने से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर को तबाह कर दिया जिसमें लगभग 350 आतंकवादी और उनके प्रशिक्षक मारे गए। पाकिस्तान ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद इन आतंकवादियों को उनकी सुरक्षा के लिए इस शिविर में भेजा था। भारतीय वायुसेना का यह हमला अत्यंत त्वरित और सटीक था।

सूत्रों ने बताया कि वर्ष 1971 के युद्ध के बाद भारतीय वायुसेना पहली बार पाकिस्तान में दाखिल हुई। विदेश सचिव ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पाकिस्तान स्थित आतंकी गुट जैश ए मोहम्मद के बालाकोट में मौजूद सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर खुफिया सूचनाओं के बाद की गई यह कार्रवाई जरूरी थी क्योंकि आतंकी संगठन भारत में और आत्मघाती हमले करने की साजिश रच रहा था।

गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में 40 जवान शहीद हो गये थे। जैश ए मोहम्मद ने पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत