न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट : PM मोदी ने सोनिया, ममता, मनमोहन को किया फोन, मुलायम-प्रणब-प्रतिभा पाटिल से भी की बात

रविवार को अब नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों से फोन पर चर्चा की। पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, एचडी देवगौड़ा, प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से बात की है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Apr 2020 4:23:07

कोरोना संकट : PM मोदी ने सोनिया, ममता, मनमोहन को किया फोन, मुलायम-प्रणब-प्रतिभा पाटिल से भी की बात

कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बैठकें कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ लगी अलग-अलग टीमों से बातचीत की। पीएम मोदी ने अस्पताल और आइसोलेशन की क्या सुविधा है इसके बारे में जाना। उन्होंने मेडिकल स्टाफ का पूरा ध्यान रखने का भी निर्देश दिया और कहा कि उनको किसी चीज की कमी नहीं हो। वहीं रविवार को अब नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों से फोन पर चर्चा की। पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, एचडी देवगौड़ा, प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से बात की है। पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा समाजवादी पार्टी (एसपी) के सीनियर नेता मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस (टीएमपी) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बीजू जनता दल (बीजेडी) सुप्रीमो और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और तेलंगाना के सीएम केसीआर से भी फोन पर बात की है। इसके अलावा उन्होंने अकाली दल के सीनियर नेता प्रकाश सिंह बादल से भी इस मसले पर चर्चा की है।

मुख्यमंत्रियों से बात

देश में कोरोना महामारी पर सरकार की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री अलग-अलग लोगों से लगातार बात कर रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से भी 2 अप्रैल को बात की थी। इस दौरान राज्यों ने केंद्र सरकार से मेडिकल किट, बकाया पैसे के साथ ही आर्थिक मदद की मांग की थी। मुख्यमंत्रियों से बात करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हम कोशिश कर रहे हैं कि राज्य सरकारों से बेहतरीन समन्वय स्थापित किया जा सके, क्योंकि कोरोना की लड़ाई हम सबको मिलकर लड़नी है। केंद्र सरकार हर कदम पर राज्य सरकार का साथ देगी। उन्होंने राज्यों के मेडिकल सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली थी। इसके साथ ही क्वारनटीन सेंटर की हालत की विस्तृत रिपोर्ट ली थी।

खिलाड़ियों से वीडियो कॉल के जरिए बात

शुक्रवार को पीएम मोदी ने खेल मंत्री कीरेन रीजीजू और देश के 40 से अधिक खिलाड़ियों से वीडियो कॉल के जरिए एक घंटे तक बात की, जिनमें बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, दिग्गज सचिन तेंदुलकर और वर्तमान कप्तान विराट कोहली जैसे शीर्ष क्रिकेटर भी शामिल थे। इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने अपने सुझाव भी रखे और मोदी ने कहा कि उन पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। इस चर्चा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में कई प्रमुख क्रिकेटर शामिल थे। विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और केएल राहुल (KL Rahul) के नाम भी सूची में थे, लेकिन वे इसमें भाग नहीं ले सके। क्रिकेटरों के अलावा ओलिंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु, भाला फेंक के एथलीट नीरज चोपड़ा, दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, धाविका हिमा दास, मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम और अमित पंघाल, पहलवान विनेश फोगाट और युवा निशानेबाज मनु भाकर भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने वीडियो कॉल में हिस्सा लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर