न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी के जन्मदिन का जश्न शुरू, वाराणसी के संकटमोचन मंदिर में चढ़ाया 1.5 KG सोने का मुकुट, भोपाल में काटा 69 फीट का केक

सोमवार रात से ही देश के कई हिस्सों में पीएम मोदी का जन्मदिन (PM Narendra Modi Birthday) बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Sep 2019 8:21:17

PM मोदी के जन्मदिन का जश्न शुरू, वाराणसी के संकटमोचन मंदिर में चढ़ाया 1.5 KG सोने का मुकुट, भोपाल में काटा 69 फीट का केक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया भर में लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं उर आज उनका 69वा. जन्मदिन है। सोमवार रात से ही देश के कई हिस्सों में पीएम मोदी का जन्मदिन (PM Narendra Modi Birthday) बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। वाराणसी के संकटमोचन मंदिर में पीएम मोदी के एक समर्थक ने संकटमोचन मंदिर में 1.5 KG का सोने का मुकुट चढ़ाया है। मुकुट चढ़ाने वाले अरविंद सिंह का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने इस बात की शपथ ली थी, जब मोदीजी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे तो मुकुट चढ़ाएंगे। वही जन्मदिन की पूर्व संध्या में देश के कई हिस्सों में लोगों ने केक काटा और दीपक जलाया। वाराणसी में लोगों ने दीपक जलाकर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मध्य प्रदेश सिंधु सेना नाम के एक दक्षिणपंथी संगठन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर भोपाल के गुफा मंदिर में 69 फीट लंबा केक काटा। भोपाल के महापौर आलोक शर्मा और शहर के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह केक काटने के समय मौजूद थे। मध्य प्रदेश सिंधु सेना के अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 69 साल के होने जा रहे हैं। हम उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए 69 फीट लंबा केक काट रहे हैं। हम उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करते हैं।

pm narendra modi,narendra modi birthday celebration,narendra modi 69th birthday,pm modi birthday,modi birthday celebration,narendra modi news,news,news in hindi

वहीं दिल्ली में भी BJP प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी इंडिया गेट पर पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं संग मनोज तिवारी ने इंडिया गेट पर लड्डू काटकर जन्मदिन मनाया। जश्न के दौरान मनोज तिवारी ने पीएम मोदी को कई गाने भी डेडिकेट किए। पीएम मोदी 69 साल के हो गए हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी 69 किलोग्राम का लड्डू काटकर जन्मदिन मनाया। लड्डू पर '35 ए' और '370' लिखवाया गया जिसके जरिए उन्हें कश्मीर से विशेषाधिकार हटाने का श्रेय दिया गया।

इस दौरान मध्य प्रदेश सिंधु सेना के कार्यकर्ताओं ने मोदी के मुखौटा पहन रखा था और रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया। इसमें 51 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। कई कार्यकर्ता तो अपने हाथों पर मोदी का टैटू भी गोदवा रखा था। लोगों ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने पर पीएम मोदी को शुक्रिया अदा वाले टैटू भी गोदवा रखे थे।

pm narendra modi,narendra modi birthday celebration,narendra modi 69th birthday,pm modi birthday,modi birthday celebration,narendra modi news,news,news in hindi

कुकरेजा ने कहा कि अनुच्छेद 370 को खत्म करके प्रधानमंत्री मोदी ने वह कर दिखाया जो अतीत में कोई और प्रधानमंत्री करने की हिम्मत नहीं कर सकता था। हमने उनके स्केच के साथ उनके लिए एक धन्यवाद संदेश लिखा है और हम उन्हें डाक से भेजेंगे।

बता दे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर सोमवार देर रात को ही अहमदाबाद पहुंच गए थे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत में खड़े थे। मंगलवार सुबह पीएम मोदी सरदार सरोवर बांध पहुंचेंगे, जहां वह नर्मदा नदी की पूजा करेंगे। ये बांध पहली बार अपनी ऊंचाई पर पहुंच रहा है, बांध की ऊंचाई 138.68 मीटर तक पहुंच गई है। पीएम मोदी ने ही इस बांध का उद्घाटन किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत