न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम नरेन्द्र मोदी बायोपिक: सोमवार को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, निर्माता की याचिका स्वीकार

केन्द्रीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बॉयोपिक की रिलीज पर रोक लगा दी है। अब आयोग के इस आदेश के बाद फिल्म के निर्माता इस रोक को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुँच गए हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 12 Apr 2019 6:02:08

पीएम नरेन्द्र मोदी बायोपिक: सोमवार को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, निर्माता की याचिका स्वीकार

केन्द्रीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बॉयोपिक की रिलीज पर रोक लगा दी है। अब आयोग के इस आदेश के बाद फिल्म के निर्माता इस रोक को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुँच गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने निर्माताओं की याचिका को मंजूर कर लिया है और अब वह आगामी सोमवार को इस पर सुनवाई करेगा। निमार्ताओं द्वारा अभिव्यक्ति की आजादी के मौलिक अधिकार से जुड़े मुद्दे को उठाते हुए अपनी याचिका दायर किए जाने के बाद अदालत ने शुक्रवार को इस मामले पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी।

फिल्म निमार्ताओं की याचिका गुरुवार को शीर्ष अदालत के एक फैसले के बाद आई है जिसमें राजनीतिक व्यंग्य पर आधारित एक बंगाली फिल्म ‘भोबिष्योतेर भूत’ पर अप्रत्यक्ष प्रतिबंध लगाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को कड़ी फटकार के साथ 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इससे पहले चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित इस फिल्म पर चुनाव आचार संहिता लागू होने का हवाला देते हुए रोक लगा थी। गौरतलब है कि पहले यह फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी के किरदार में हैं। आयोग ने बुधवार को अपने आदेश में कहा था कि चुनाव के दौरान ऐसी किसी फिल्म के प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जा सकती है, जो किसी राजनीतिक दल या राजनेता के चुनावी हितों के उद्देश्य को पूरा करती हो।

विपक्षी दलों की शिकायत पर आयोग ने इसके प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। शिकायत में कहा गया है कि मोदी पर आधारित बायॉपिक को चुनाव के दौरान प्रदर्शित करने का मकसद बीजेपी को चुनावी फायदा पहुंचाना है इसलिए चुनाव के दौरान इसके प्रदर्शन की अनुमति देने से चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन होगा।

इन सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यह फिल्म आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करती है या नहीं, यह फैसला चुनाव आयोग ही करेगा। याचिकाकर्ता का आरोप था कि फिल्म मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ है। कोर्ट ने कहा था कि फिल्म मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करती है, इस पर फिल्म को देखे बिना निर्णय नहीं लिया जा सकता है और इसलिए यह फैसला इलेक्शन कमिशन पर छोड़ा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत