न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सियोल शांति पुरस्‍कार से सम्‍मानित हुए PM नरेंद्र मोदी, सम्‍मान पाने वाले पहले भारतीय

दक्षिण कोरिया के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को शुक्रवार को सियोल शांति पुरस्‍कार (Seoul Peace Prize) से सम्‍मानित किया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Feb 2019 12:17:36

सियोल शांति पुरस्‍कार से सम्‍मानित हुए PM नरेंद्र मोदी, सम्‍मान पाने वाले पहले भारतीय

दक्षिण कोरिया (South Korea) के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को शुक्रवार को सियोल शांति पुरस्‍कार (Seoul Peace Prize) से सम्‍मानित किया गया है। पीएम मोदी (PM Modi( यह सम्‍मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। प्रधानमंत्री मोदी को उनकी आर्थिक नीतियों, 'एक्‍ट ईस्‍ट' नीति और व‍िकासोन्‍मुखी कार्यों के लिए यह सम्‍मान दिया गया है। उन्‍होंने इसे भारतीयों का सम्‍मान बताया। उन्‍होंने कहा कि यह अकेले मेरा सम्‍मान नहीं है। बल्कि यह पूरे भारत का सम्‍मान है। उन्‍होंने कहा कि इस सम्‍मान के तहत मिल राशि को मैं नमामि गंगे प्रोजेक्‍ट को समर्पित करता हूं। उन्‍होंने कहा कि मुझे इस पूरस्‍कार को ऐसे साल में पाने पर गर्व महसूस हो रहा है, जिस साल को हम महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के रूप में मना रहे हैं।

पुरस्‍कार ग्रहण करने के बाद पीएम मोदी ने 'वसुधैव कुटुम्‍बकम' के भारतीय दर्शन का भी जिक्र किया और कहा कि इसके तहत पूरी दुनिया को एक परिवार के तौर पर देखा जाता है। उन्‍होंने कहा कि यह अवॉर्ड व्‍यक्तिगत तौर पर उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे देश और पिछले 5 साल में अर्जित इसकी सफलता के लिए है, जिसमें 130 करोड़ लोगों का योगदान है।

पुलवामा हमले के बीच उन्‍होंने इस मंच पर आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया और कहा कि आज यह वैश्विक शांति एवं सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि 1988 में सियोल ओलंपिक्‍स के कुछ हफ्ते पहले ही आतंकी संगठन अल कायदा गठित हुआ था। मौजूदा समय में आतंकवाद वैश्विक समस्‍या है और शांति व सुरक्षा के लिए य‍ह सबसे बड़ा खतरा है।

इससे पहले सुबह पीएम मोदी ने दुनिया के सभी देशों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया था। उन्‍होंने कहा था कि आज भारत के गृह मंत्रालय और कोरिया की राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के बीच संपन्न हुआ समझौता आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के हमारे सहयोग को और आगे बढ़ाएगा। अब समय आ गया है कि वैश्विक समुदाय भी बातों से आगे बढ़कर, इस समस्या के विरोध में एकजुट हो कर कार्रवाई करे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल